CUJ के दो MBA छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, बजाज फिनसर्व में चयन

Updated:
विज्ञापन

CUJ के दो MBA छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (CUJ) के दो MBA छात्रों को बजाज फिनसर्व लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट मिला है. दोनों छात्रों का चयन 4.87 लाख रुपये के वार्षिक वेतन पैकेज पर हुआ है.

विज्ञापन

केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) में बजाज फिनसर्व लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया. जिसमें विवि के एमबीए कोर्स के दो विद्यार्थियों का चयन किया गया. इनमें सुमित कुमार गुप्ता का चयन कार्यात्मक प्रशिक्षु के पद पर हुआ है. उनका कार्यस्थल कटिहार निर्धारित किया गया है. इसी प्रकार अमनदीप कन्नौजिया का चयन उप प्रबंधक के पद पर किया गया है. उनका कार्यस्थल पटना निर्धारित किया गया है. इनका चयन वार्षिक वेतन 4,87,500 रुपये निर्धारित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में बैंक और विवि के अधिकारी रहे मौजूद

भर्ती प्रक्रिया के दौरान हैदराबाद के क्षेत्रीय मंडल प्रमुख टी कामराज, जमशेदपुर के क्षेत्रीय प्रमुख सुमित तिवारी, क्षेत्र प्रमुख श्याम बाबू तथा शाखा प्रमुख मनोज कुमार शामिल थे. विवि की ओर से प्रो देबदास लाटा, प्रो गजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ नितेश भाटिया, डॉ सुमित कुमार, डॉ प्रणय पाराशरडॉ. अंकित सिंह आदि उपस्थित थे

ये भी पढ़ें : सुदिव्य कुमार सोनू ही नहीं, हेमंत सरकार में इससे पहले भी 3 मंत्रियों का हो चुका है निधन; जानें कौन थे वे नेता

ये भी पढ़ें : Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह में साढ़े तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे CM हेमंत और कल्पना सोरेन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola