सिवान-सारण-सीतामढ़ी को जोड़ने वाले फोरलेन का निर्माण जल्द होगा शुरू, 5000 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Dec 2025 7:37 PM
AI फोटो
Ram janki Corridor: राम-जानकी मार्ग को फोरलेन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मशरख से भिट्ठा मोड़ तक एनएच-227ए और एनएच-227 के तहत 146 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अगले साल शुरू होगा. इससे अयोध्या और सीतामढ़ी के बीच आना-जाना आसान होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
Table of Contents
Ram janki Corridor: राम-जानकी रूट में मशरख-चकिया-शिवहर-सीतामढ़ी-भिट्ठा मोड़ फोरलेन एनएच-227ए और एनएच-227 का 146 किमी लंबाई में निर्माण अगले साल शुरू होगा. फिलहाल इस सड़क के अलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद थीम इंजीनियरिंग कंसल्टेंट को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी मिली है. बहुत जल्द इसके लिए जमीन अधिग्रहण शुरू होगा. इस दौरान टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन कर निर्माण की जिम्मेदारी तय होगी.
कहां-कहां से होकर गुजरेगी
राम-जानकी मार्ग का फोरलेन निर्माण करीब 240 किमी लंबाई में अयोध्या से सीतामढ़ी तक करने की कार्ययोजना पर काम हो रहा है. यह बिहार में उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर के साथ सीतामढ़ी जिले से होकर गुजरेगी और भिट्ठा मोड़ तक जायेगी. इस सड़क के बनने से लोगों को भगवान राम और माता सीता के दोनों स्थलों तक आवागमन की सुविधा बेहतर हो जायेगी. इससे श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ जायेंगी.
मेहरौना-सिवान और सिवान-मशरख का हो चुका है टेंडर
राम-जानकी मार्ग में मेहरौना से सिवान तक करीब 1254 करोड़ रुपये की लागत से 41 किमी लंबाई में निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है. इसके साथ ही सिवान से मशरख तक करीब 1351 करोड़ रुपये की लागत से 53 किमी लंबाई में निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अलाइनमेंट को मिल चुकी है मंजूरी, बन रही डीपीआर
मशरख से चकिया और शिवहर से सीतामढ़ी भिट्ठा मोड़ का अलाइनमेंट तय होना था, इसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी पिछले दिनों मिल चुकी है. इनकी डीपीआर बन रही है. इसमें मशरख से चकिया तक करीब 45 किमी लंबाई में निर्माण की अनुमानित लागत करीब 1450 करोड़ रुपये है. साथ ही चकिया से सीतामढ़ी भिट्ठा मोड़ तक करीब 101 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 2100 करोड रुपये खर्च होने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में दाखिल-खारिज प्रक्रिया अब आसान, जान लें जरूरी दस्तावेज
इसे भी पढ़ें: बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










