ePaper

नानपुर में कंटेनर व डीजे वाहन में टक्कर, एक की मौत, पुलिसकर्मी समेत दो जख्मी

Updated at : 30 Jan 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
नानपुर में कंटेनर व डीजे वाहन में टक्कर, एक की मौत, पुलिसकर्मी समेत दो जख्मी

सीतामढ़ी/नानपुर. थाना क्षेत्र के बहेड़ा जाहिदपुर हाइवे के पास गुरुवार देर रात करीब एक बजे कंटेनर व डीजे वाहन की टक्कर में डीजे ऑपरेटर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/नानपुर. थाना क्षेत्र के बहेड़ा जाहिदपुर हाइवे के पास गुरुवार देर रात करीब एक बजे कंटेनर व डीजे वाहन की टक्कर में डीजे ऑपरेटर की मौत हो गयी. वहीं, वाहन चेकिंग में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी समेत दो व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये. मृतक धर्मेंद्र दास, समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सोभन गांव का रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी डीजे ऑपरेटर के अलावा उसके सहयोगी संजय दास एवं नानपुर थाना ड्यूटी में तैनात गृहरक्षक कामेश्वर राय को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से धर्मेंद्र दास को चिंताजनक अवस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी. सदर अस्पताल के टीओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर और डीजे वाहन जब्त कर लिया गया है. कंटेनर का चालक फरार है.

डीजे वाहन रोक पूछताछ कर रहे थे पुलिसकर्मी, तभी पीछे से कंटेनर ने मार दी टक्कर

जानकारी के अनुसार, बीती रात हाइवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस वाहन खड़ी थी. सामने सड़क किनारे डीजे वाहन को देखकर गश्ती कर रहे पुलिसकर्मी पूछताछ कर रही थी. तभी तेज गति व अनियंत्रित कंटेनर वाहन ने ठोकर मार दिया, जिसमें गश्ती दल में शामिल होमगार्ड जवान कामेश्वर राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसका इलाज चल रहा है. वहीं, डीजे ऑपरेटर धर्मेंद्र दास की मौत हो गयी और संजय दास जख्मी है. रात्रि गश्ती पदाधिकारी पुअनि राकेश कुमार सिंह द्वारा यातायात थाना को कंटेनर वाहन के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन