रीगा में दिव्यांग मंदबुद्धि नाबालिग से दरिंदगी, जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार
रीगा में दिव्यांग मंदबुद्धि नाबालिग से दरिंदगी, जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार
रीगा थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रीगा दुष्कर्म मामला: थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सोमवार की रात एक दिव्यांग एवं मंदबुद्धि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता के चाचा ने रीगा थाने में लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है.
आपके शहर में
मारपीट के बाद लहूलुहान हालत में छोड़ा
दर्ज शिकायत के अनुसार, कुसुमपुर बखरी गांव निवासी फेकन राय का पुत्र श्याम राय नाबालिग को बहला-फुसलाकर रीगा रेलवे स्टेशन से पश्चिम स्थित जंगल की ओर ले गया. वारदात से जुड़े मुख्य तथ्य:
- आरोपी ने एकांत का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया.
- विरोध करने पर आरोपी ने दिव्यांग बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की.
- हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया.
- पीड़िता किसी तरह रात करीब 11 बजे अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता और चाचा सहित अन्य ग्रामीण थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
ये भी पढें: मुन्नी सिंह बनीं लोजपा रामविलास की प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए