राम-जानकी पथ में सीतामढ़ी के 35 गांव होंगे शामिल, माता जानकी के साथ भगवान श्रीराम के मंदिर का भी होगा दर्शन
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 30 Jan 2026 10:21 PM
प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से भाया गोपालगंज, मोतिहारी, शिवहर से मां जानकी की प्रकाट्यस्थली सीतामढ़ी होकर जनकपुर को जोड़ने वाली राम-जानकी पथ में सीतामढ़ी के कुल 35 गांव शामिल किये गये हैं.
सीतामढ़ी. प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से भाया गोपालगंज, मोतिहारी, शिवहर से मां जानकी की प्रकाट्यस्थली सीतामढ़ी होकर जनकपुर को जोड़ने वाली राम-जानकी पथ में सीतामढ़ी के कुल 35 गांव शामिल किये गये हैं. जिन गांवों होकर यह पथ गुजरेगा उसमें सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के अलावा परसौनी, रीगा, बथनाहा, परिहार एवं सुरसंड प्रखंड के गांव शामिल है. इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआइ) ने सीतामढ़ी के गांवों की सूची जारी की है. राम-जानकी मार्ग में मशरख, चकिया, शिवहर, सीतामढ़ी, भिट्ठामोड़ फोरलेन एनएच 27ए, एनच 227 का 146 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू हो जायेगा. फिलहाल इस सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद थीम इंजीनियरिंग कंसलटेंट को डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी दी गयी है. जानकारी के मुताबिक, रामजानकी मार्ग का फोरलेन निर्माण करीब 240 किलोमीटर लंबाई में अयोध्या से सीतामढ़ी-नेपाल सीमा तक करने की योजना है. यह बिहार उत्तरप्रदेश सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, पूर्वी चंपारण होकर भिट्ठामोड़ तक जायेगी. खास यह है कि इस राजमार्ग में मां जानकी की प्रकाट्यस्थली पुनौराधाम मंदिर भी आयेगा, जहां मां सीता की भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. वहीं, श्री हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के साथ पंथपाकड़ धाम, जहां माता जानकी की डोली रखी गयी थी, वहां से भी यह मार्ग गुजरेगा, जो पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है.
—मशरख से चकिया और शिवहर से भिट्ठामोड़ का बन रहा डीपीआर
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मशरख से चकिया और शिवहर से भिट्ठामोड़ का अलाइनमेंट तय होना था. इसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी पिछले दिनों मिल चुकी है. इनकी डीपीआर बन रही है. इसमें चकिया से सीतामढ़ी भिट्ठामोड़ तक करीब 1450 करोड़ रुपये है. साथ ही चकिया से सीतामढ़ी भिट्ठामोड़ तक करीब 101 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 2100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने जारी पत्र में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सक्षम पदाधिकारी नामित किया है.—
ये गांव किये गये शामिल
राम-जानकी पथ में परसौनी उर्फ परसौनी मैलवार, अंडहारा, बेनीपुर, मदनपुर, देमा, भगवानपुर, बखरी, करनहिया, भोरहा, अन्हारी, पुनौरा, खैरवा, भवदेपुर, भगवानपुर पिपराही, कपरौल सिरोमन, रंजीतपुर, फतहपुर गिरमिसानी, सिरौली, बैराहा, कमलदह, दोस्तपुर, पंडौल उर्फ पंथपाकड़, बथनाहा, तुरकौलिया, सिरसिया, सुतिहारा राम, बखरी, सुरगहिया, अदलपुर, हरारी दुलारपुर, बनौली, बराही, सुरसंड, गोपालपुर, श्रीखंडी भिट्ठा आदि गांव शामिल किये गये हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










