ePaper

क्या आप भी बिस्तर ठीक किए बिना निकल जाते हैं घर से? वास्तु शास्त्र देता है चेतावनी

Updated at : 17 Feb 2026 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for bedroom

vastu tips for bedroom AI image

Vastu Tips: हर सुबह बिस्तर ठीक किए बिना घर से निकल जाना सिर्फ आलस नहीं, आपकी सोच, मूड और घर की एनर्जी पर असर डाल सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह छोटी आदत दिनभर की उलझन, चिड़चिड़ापन और तनाव की वजह बन सकती है. जानिए कैसे 1 मिनट की आदत बदलकर आप पूरे दिन को बेहतर और पॉजिटिव बना सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें हम अक्सर छोटा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. एक या दो बार ऐसी गलती हो जाए तो शायद जीवन में ज्यादा फर्क न पड़े, लेकिन जब इन्हें रोज अनदेखा किया जाता है, तब धीरे-धीरे परेशानियां बढ़ने लगती हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक आदत के बारे में बताने जा रहे हैं. अक्सर सुबह की जल्दबाजी में हम बिस्तर ठीक किए बिना ही घर से निकल जाते हैं और सीधे अपने काम पर चले जाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि रोज ऐसा करने से आपके जीवन पर क्या असर पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

सुबह की शुरुआत तय करती है पूरे दिन का मूड

हम सुबह के समय जो भी काम करते हैं वह हमारे दिमाग को पूरे दिन का संकेत देता है. जब आप घर से निकलने से पहले बिस्तर को ठीक कर लेते हैं, तो आपके दिमाग को काम पूरा होने का संकेत मिलता है. ऐसा करने से आपका मन हल्का और सुलझा हुआ महसूस करता है. वहीं, जब आप बिस्तर को वैसे ही बिखरा हुआ छोड़ देते हैं तो आपके दिमाग पर पूरे दिन अधूरे काम का बोझ बना रहता है. कई बार इसकी वजह से आपको चिड़चिड़ेपन, हड़बड़ी और फोकस करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: क्यों आपको घर में नहीं नहीं रखनी चाहिए खाली कुर्सियां? वास्तु का ऐसा रहस्य जो चौंका देगा आपको

बिखरे हुए कमरे की वजह से बिखर जाते हैं विचार

हमारा कमरा एक तरह से हमारे मन का आईना होता है. जब कमरा साफ-सुथरा और सुलझा हुआ होता है तो तो हमारा दिमाग भी शांत रहता है. वहीं, बिखरा हुआ कमरा आपके दिमाग को हर समय अलर्ट मोड में रहने पर मजबूर कर देता है. भले ही आप पूरे दिन घर से बाहर ही क्यों न हों, लेकिन आपके अंदर यह बात हर समय चलता रहता है कि कमरा बिखरा हुआ है. इस गलती की वजह से आपका ध्यान भटक जाता है, फैसले लेने में दिक्कतें होती हैं और साथ ही काम करने में आपका मन भी नहीं लगता.

घर की एनर्जी पर भी पड़ता है असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका बिस्तर घर की सबसे जरूरी जगहों में से एक होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी जगह पर आपक शरीर को आराम और एनर्जी मिलता है. जब आपका बिस्तर बिखरा हुआ होता है तो आपको एक अलग तरह की थकान और भारीपन का एहसास होने लगता है. ऐसा होने की वजह से शाम को घर लौटने के बाद भी आपको सुकून नहीं बल्कि बोझ का एहसास होता है. यह एक मुख्य कारण है कि कई लोगों को घर आने के बाद आलस का एहसास ज्यादा होता है.

रिश्तों और माहौल पर भी असर

जब आप सुबह की समय बिस्तर को ठीक किये बिना घर से निकल जाते हैं तो, उस काम को करने की जिम्मेदारी किसी और पर आ जाती है. अगर बार-बार ही ऐसा होता रहे तो रिश्ते में तनाव काफी ज्यादा बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola