आपकी बेटी की खूबसूरती और मासूमियत को बयां करेंगे ये 30 प्यारे नाम, हर माता-पिता को आएंगे पसंद

Updated:
विज्ञापन

बेटी की खूबसूरती और मासूमियत को दिखाने वाले नाम AI image

Baby Girl Names: बेटी के लिए नाम चुनना हर माता-पिता के लिए बेहद खास और भावुक पल होता है. अगर आप भी अपनी नन्हीं परी के लिए सुंदर, प्यारा और बोलने में आसान नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए 30 नाम आपके लिए खास हो सकते हैं. साथ ही जानें इन खूबसूरत नामों के प्यारे अर्थ.

विज्ञापन

Baby Girl Names: घर में जब एक बेटी जन्म लेती है, तो पूरे परिवार की खुशियों का ठिकाना ही नहीं रहता है. उसकी पहली मुस्कान और मासूमियत से भरी निगाहें पूरे घर को रौशनी से भर देती हैं. इस नन्हीं सी जान के जन्म के बाद सिर्फ खुशियां ही नहीं आती हैं, बल्कि यह अपने साथ कई तरह की जिम्मेदारियां भी लेकर आती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है इस बच्ची के लिए एक सही नाम का चुनाव करना. माता पिता के लिए अपनी नन्हीं परी का नाम चुनना जीवन का सबसे स्पेशल और इमोशनल पल होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर माता पिता की यही चाहत रहती है कि वे अपनी लाडली के लिए एक ऐसा सुंदर नाम चुनें जो सुंदर हो, बोलने में आसान हो, कानों में मिठास घोल दे और साथ ही उसकी खूबसूरती और मासूमियत को भी बयां कर दे.

विज्ञापन

अगर आप भी अपनी राजकुमारी के लिए कोई ऐसा ही प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपकी तलाश खत्म कर देगा. इस आर्टिकल में आपको 30 ऐसे चुनिंदा नाम बताये गए हैं जो आपकी बेटी के पर्सनालिटी में चार चांद लगा देंगे. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

आपकी बेटी के लिए मासूमियत से भरे प्यारे नाम

  • आद्या: इस नाम का अर्थ होता है पहली शक्ति या किसी चीज की शुरुआत.
  • इनाया: इस नाम का अर्थ होता है भगवान की कृपा या ईश्वर की देखरेख.
  • कायरा: इस नाम का अर्थ होता है शांत, मासूम और सुंदर लड़की.
  • मायरा: इस प्यारे नाम का अर्थ होता है मीठी या बहुत प्यारी बच्ची.
  • नवीशा: इस नाम का अर्थ होता है कुछ नया, ताज़ा और मासूम.
  • निहाका: इस नाम का अर्थ होता है ओस की बूंदें. जैसे ओस की बूंदें साफ और फ्रेश होती हैं, वैसे ही यह नाम भी है.
  • अनाया: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी देखभाल खुद भगवान करते हैं.
  • ऋषिका: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञानी, समझदार या पवित्र.
  • अविशी: इस नाम का अर्थ होता है धरती या प्रकृति.
  • सिया: यह सीता माता का नाम है. यह नाम सादगी और मासूमियत की पहचान है.
  • आराध्या: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी पूजा की जा सके, यानी जो सबको बहुत प्यारी हो.
  • इशिता: इस नाम का अर्थ होता है बहुत सुंदर या जिसे सब पसंद करें.
  • तारा: इस नाम का अर्थ होता है आसमान में चमकने वाले तारे की तरह चमकने वाली.
  • दृष्टि: इस नाम का अर्थ होता है नजर या देखने का नजरिया.
  • निवांशी: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर और शांत स्वभाव वाली.
  • परी: इस नाम का अर्थ होता है आसमान से आई सुंदर और मासूम परी.
  • मन्नत: इस नाम का अर्थ होता है दुआ या मांगी गई प्रार्थना.
  • रिया: इस नाम का अर्थ होता है सुरीली आवाज वाली गायिका या बहती हुई नदी.
  • शनाया: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण.
  • हंसिका: इस नाम का अर्थ होता है हंस जैसी सुंदर और प्यारी मुस्कान वाली.
  • अनिका: इस नाम का अर्थ होता है बहुत सुंदर या देवी दुर्गा का एक रूप.
  • कव्या: इस नाम का अर्थ होता है कविता, जो सुंदरता से भरी होती है.
  • जोया: इस मॉडर्न नाम का अर्थ होता है जिंदगी या जीवन से भरी हुई.
  • तिशा: इस नाम का अर्थ होता है खुशी और उत्साह.
  • दीया: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी या दीपक, जो सब जगह उजाला फैलाए.
  • पीहू: इस नाम का अर्थ होता है चिड़ियों की मीठी आवाज या उनकी चहक.
  • माही: इस नाम का अर्थ होता है बहती हुई नदी या पूरी दुनिया.
  • वान्या: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ अनमोल तोहफा.
  • श्रव्या: इस नाम का अर्थ होता है जो सुनने में बहुत मीठा और अच्छा लगे.
  • स्वरा: इस नाम का अर्थ होता है संगीत का सुर या मीठी आवाज.

ये भी पढ़ें: दोगुनी खुशियां और दो खास नाम, जुड़वां बेटों के लिए चुनें एक-दूसरे को पूरा करने वाले खूबसूरत नाम

ये भी पढ़ें: बटे के लिए नहीं रखना चाहते बार-बार सुना हुआ नाम? ये 30 यूनिक नाम बन सकते हैं आपकी पसंद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola