बेटे के लिए नहीं रखना चाहते बार-बार सुना हुआ नाम? ये 30 यूनिक नाम बन सकते हैं आपकी पसंद

Updated:
विज्ञापन

unique and modern baby boy names AI image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baby Boy Names: घर में बेटे के आने की खुशी ही कुछ अलग होती है, लेकिन उसके लिए एक प्यारा और खास नाम चुनना पैरेंट्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी अपने बेटे के लिए ऐसा नाम तलाश रहे हैं, जो सुनने में मॉडर्न हो और उसकी पहचान को खास बनाए, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है.

विज्ञापन

Baby Boy Names: घर में जब एक बेटे का जन्म होता है तो यह बच्चा अपने साथ सिर्फ खुशियां ही लेकर नहीं आता है, यह अपने साथ कई तरह की छोटी-बड़ी जिम्मेदारियां भी लेकर आया है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक बड़ी होती है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज के समय में जो ज्यादातर पैरेंट्स होते हैं वे यही चाहते हैं कि उनके बच्चे का जो नाम हो वह बहुत ही पुराना या फिर बार-बार सुना जाने वाला न हो. इसकी जगह पर हर पैरेंट यही चाहता है कि उसके बच्चे का नाम ऐसा हो जो आज के हिसाब से मॉडर्न हो, जिसे पुकारने में आसानी और साथ ही जिसका अर्थ भी अच्छा निकलता हो. अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक ऐसा ही नाम तलाश रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपके लिए 30 ऐसे चुनिंदा, यूनिक और मॉडर्न नामों की लिस्ट तैयार की है, जो न सिर्फ सुनने में बेहतरीन हैं बल्कि आपके बेटे की पहचान को भी खास बनाएंगे. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के सुंदर अर्थ.

विज्ञापन
rare baby boy names
rare baby boy names

आपके बेटे के लिए 30 यूनिक और मॉडर्न नाम

  • अयांश: इस नाम का अर्थ होता है माता-पिता का अंश या सूर्य की पहली किरण.
  • इवांक: यह बहुत ही नया नाम है, जिसका अर्थ है ईश्वर का दिया हुआ एक विशेष उपहार.
  • अयाचित: इस अनोखे नाम का अर्थ होता है बिना मांगे मिला हुआ उपहार.
  • कयान: इस नाम का अर्थ होता है राजा या एक महान पर्सनालिटी.
  • कुशिन: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा खुश रहने वाला या प्रसन्नचित्त.
  • जायन: इस प्यारे से नाम का अर्थ है विजेता या जीत हासिल करने वाला.
  • तक्ष: यह भगवान शिव का एक नाम है और इसका एक अर्थ मजबूत भी होता है.
  • दैविक: इस नाम का सीधा सा अर्थ होता है ईश्वर की कृपा या दैवीय.
  • निर्वेद: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का दिया हुआ अनमोल तोहफा.
  • प्रियांश: इस नाम का अर्थ होता है किसी का सबसे प्यारा हिस्सा.
  • अद्विक: इस नाम का अर्थ है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • आरव: यह काफी पसंद किया जाने वाला नाम है, जिसका अर्थ शांति और सुरीली आवाज होता है.
  • इशान: यह भगवान शिव का नाम है और इसका संबंध सूर्य और दिशा से भी है.
  • किआन: इस नाम का अर्थ ईश्वर की कृपा या राजा होता है.
  • गर्वित: इस नाम का अर्थ होता है जिस पर सभी को गर्व हो.
  • चित्रांश: इस अनोखे नाम का अर्थ होता है किसी सुंदर तस्वीर का हिस्सा.
  • दिव्यांश: इस नाम का अर्थ है ईश्वर का एक दिव्य और पवित्र अंश.
  • निशिथ: इस नाम का अर्थ आधी रात या शांत समय होता है.
  • विहान: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण या एक नई शुरुआत.
  • सूर्यांश: इस नाम का सीधा सा अर्थ होता है सूरज का एक हिस्सा.
  • अनिकेत: यह भगवान शिव का एक नाम है, जिसका अर्थ होता है जो पूरे संसार का स्वामी हो.
  • ऋषित: इस नाम का अर्थ होता है सर्वश्रेष्ठ या सबमें उत्तम.
  • कवियंश: इस खूबसूरत नाम का अर्थ होता है कविता का एक अंश या क्रिएटिव.
  • गौतम: महात्मा बुद्ध से जुड़ा यह नाम ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है.
  • धैर्विक: इस नाम का अर्थ होता है धैर्य रखने वाला या सहनशील व्यक्ति.
  • प्रणव: यह भगवान शिव का एक नाम है, जिसे बेहद पवित्र माना जाता है.
  • भव्य: इस नाम का अर्थ होता है विशाल, शानदार या सुंदर.
  • मनन: इस नाम का अर्थ है गहराई से सोचना या चिंतन करना.
  • रुद्रक: यह नाम भगवान शिव के उग्र और शक्तिशाली रूप से जुड़ा है.
  • वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है वेदों का ज्ञान या परम सत्य.

ये भी पढ़ें: पूरा परिवार मिलकर भी नहीं सोच पा रहा बेटी का नाम? इस लिस्ट से चुनें ऐसा नाम जिसे सुनकर हर चेहरे पर आएगी मुस्कान

ये भी पढ़ें: अगस्त के महीने में हुआ है बेटे का जन्म? उसके लिए ये 30 खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम कर लें शॉर्टलिस्ट



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola