नमकीन से लेकर मीठे तक, मखाने से बनाएं ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स, मिटेगी शाम की भूख और चाय का मजा भी होगा दोगुना

Updated:
विज्ञापन

instant makhana snacks AI image

Instant Makhana Snacks: शाम की हल्की भूख में अगर कुछ चटपटा, क्रिस्पी और मजेदार खाने का मन हो, तो मखाना आपके काम आ सकता है। खास बात यह है कि इससे आप हर दिन कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. कभी मसालेदार, कभी स्ट्रीट स्टाइल तो कभी मीठा, ये स्नैक्स चाय के साथ शाम का मजा दोगुना कर देंगे.

विज्ञापन

Instant Makhana Snacks: शाम होते ही जब हमें हल्की भूख लगती है, तो हमारा दिल कुछ चटपटा और मजेदार खाने को ही करता है। इस समय ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे चाय के साथ समोसा, बिस्कुट या फिर चिप्स खाकर अपनी भूख मिटा लेते हैं. इस तरह की चीजें अगर कभी-कभार खाई जाएं तो ठीक है, लेकिन जब आप इनका सेवन हर दिन करने लगते हैं, तो सेहत बिगड़नी वहीं से शुरू हो जाती है. अगर आप अपनी सेहत की चिंता किए बिना शाम की चाय एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम का है. आज हम आपको मखाने से बनने वाले कुछ ऐसे इंस्टेंट स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हैं.

मखाने में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर मिल जाता है, जिसकी वजह से आपका पेट काफी आसानी से भर जाता है और इसे डाइजेस्ट करना भी आपके लिए आसान होता है. जब आप अपनी डाइट में मखाने को शामिल करते हैं, तो आपका वजन भी नहीं बढ़ता है. इन स्नैक्स की एक सबसे अच्छी बात यह भी है कि इन्हें बनाना बहुत ही आसान है. ये सभी रेसिपीज महज 5 से 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं और सभी को बहुत पसंद भी आती हैं. तो चलिए जानते हैं मखाने से बनने वाले 5 सुपर टेस्टी और आसान स्नैक्स की रेसिपीज.

sweet to salty makhana snacks
sweet to salty makhana snacks

सबसे बेसिक और जल्दी बनने वाला सिंपल रोस्टेड मखाना

मखाने से बनने वाला यह सबसे बेसिक और इंस्टेंट स्नैक है. अगर आपके पास समय बिलकुल भी नहीं है, तो आप इसे मिनटों में बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच देसी घी या तेल गरम करें. अब इसमें एक कटोरी मखाना डालें और धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक भूनें. जब मखाने एकदम क्रंची और क्रिस्पी हो जाएं, तो गैस बंद कर दें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें. आपकी क्रिस्पी नमकीन मखाना खाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: हर शाम समोसे और पकौड़े खाकर नहीं बिगाड़ना चाहते सेहत? ट्राय करें सूजी से बनने वाले ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स

अगर तीखा पसंद है तो चटपटा मसाला मखाना

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें तीखा और स्पाइसी खाना पसंद है, तो मसाला मखाना आपकी शाम की चाय के साथ सबसे परफेक्ट लगेगा. मसाला मखाना बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को थोड़े से घी में धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक भूनें और एक प्लेट में निकाल लें. अब उसी कढ़ाई में थोड़ा सा घी और डालें. अब गैस की आंच धीमी रखें और उसमें थोड़ी सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर या चाट मसाला और नमक डालें. इसके बाद इन मसालों को सिर्फ 5 सेकेंड चलाएं और तुरंत भुने हुए मखाने डालकर अच्छे से मिक्स कर लें ताकि सारा मसाला मखाने पर अच्छी तरह चिपक जाए.

स्ट्रीट स्टाइल मखाना भेल

अगर आपको भेलपूरी या फिर स्ट्रीट फूड्स खाना अच्छा लगता है, तो मखाना भेल आपके लिए एक सबसे कम कैलोरी वाला मजेदार चॉइस है. स्ट्रीट स्टाइल मखाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को बिना तेल या घी के सूखा भून लें ताकि वे क्रिस्पी हो जाएं. अब एक बड़े कटोरे में ये भुने हुए मखाने निकालें और इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. अब इसके ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला, स्वादानुसार नमक और आधा नींबू निचोड़ दें. इन सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिलाकर तुरंत खाएं, वरना मखाने हवा लगने की वजह से सॉफ्ट हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 'मम्मी, भूख लगी है' सुनते ही हो जाती हैं परेशान? साबूदाने से बनाएं बच्चों के लिए ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स

बच्चों का फेवरेट पेरी-पेरी मखाना

आजकल बच्चों और युवाओं को पेरी-पेरी और चीज वाले फ्लेवर्स बहुत ही ज्यादा पसंद आने लगे हैं. अगर आप बाजार के पैक्ड और अनहेल्दी चिप्स की जगह पर कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं, तो ये स्नैक आपके लिए परफेक्ट चॉइस होने वाले हैं. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को थोड़े से घी में धीमी आंच पर अच्छे से भून लें. जब मखाने बढ़िया सिक जाएं और हल्के गरम ही हों, तभी ऊपर से पेरी-पेरी मसाला या चीज पाउडर छिड़क दें. अब इसे अच्छे से टॉस करके मिक्स करें और आपका मॉडर्न स्टाइल वाला मखाना स्नैक तैयार हो जाएगा.

अगर मीठा खाना हो तो स्वीट कैरेमल मखाना

अगर शाम के समय आपको कुछ मीठा खाने का मन हो या फिर खाने के बाद कुछ मीठा खाने के लिए चाहिए, तो ये क्रिस्पी कैरेमल मखाना आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को बिना तेल के ड्राई रोस्ट करके अलग रख लें. अब एक पैन में 2 से 3 चम्मच बारीक किया हुआ गुड़ डालें और धीमी आंच पर उसे पिघलने दें. इस बात का खास ख्याल रखें कि इसमें पानी बिल्कुल न डालें. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें आधा चम्मच घी और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें. अब भुने हुए मखाने तुरंत इसमें डालें और जल्दी-जल्दी चलाएं. गैस बंद करके मखानों को एक प्लेट में अलग-अलग फैलाकर ठंडा होने दें. ठंडे होते ही ये एकदम टॉफी जैसे क्रिस्पी और मीठे हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: कम तेल में बनकर तैयार हो जाते हैं ये क्रिस्पी सूजी अप्पे, सुबह के नाश्ते के लिए हैं एकदम परफेक्ट


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola