इन 5 छोटी-छोटी चीजों से बदल जाएगा डाइनिंग एरिया का पूरा लुक, कम बजट में मिलेगा एक नया और लग्जरी फील

Updated:
विज्ञापन

डाइनिंग एरिया को अट्रैक्टिव बनाने के टिप्स AI image

Dining Area Decor Tips: घर का डाइनिंग एरिया सिर्फ खाना खाने की जगह नहीं, बल्कि परिवार के साथ बैठकर बातें और हंसी-मजाक करने का खास कोना होता है. अगर आप भी इस जगह को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए खूबसूरत और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो ये छोटी-छोटी चीजें आपके डाइनिंग एरिया का पूरा लुक बदल सकती हैं.

विज्ञापन

Dining Area Decor Tips: हमारे घर का डाइनिंग एरिया सिर्फ वह जगह नहीं होता है जहां पर बैठकर हम खाना खाते हैं. यह हमारे घर का वह कोना होता है जहां पर हमारा पूरा परिवार पूरे दिन के बाद एक साथ आकर बैठता है, बातें करता है और हंसता-किस्से सुनाता है. यह एक बड़ी वजह है कि जब घर की यह जगह साफ, सुंदर और सलीके से सजा हुआ होता है, तो यहां पर खाना खाने और समय बिताने का मजा ही दोगुना हो जाता है. आज की यह आर्टिकल हर उस इंसान के लिए है जो अपने घर के डाइनिंग एरिया को एक बिल्कुल ही नया और स्टाइलिंग लुक देना चाहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने ढेर सारे पैसे खर्च किये बिना सिर्फ कुछ छोटी-छोटी चीज़ीं को बदलकर ही इस डाइनिंग एरिया को काफी ज्यादा बेहतर और अट्रैक्टिव बना सकते हैं. तो चलिए विस्तार से जानते हैं ऐसे ही 5 बहुत ही आसान तरीकों के बारे में.

विज्ञापन
dining area decor ideas
dining area decor ideas

सबसे पहले सही और सुंदर लाइटें लगाएं

अगर आप अपने डाइनिंग एरिया का मूड बदलना चाहते हैं, तो इसमें सबसे बड़ी भूमिका लाइटिंग निभाती है. अगर आपकी डाइनिंग टेबल के ऊपर एक सिंपल लाइट लगी हुई है, तो उसकी जगह पर एक पेंडेंट लाइट या फिर छोटा सा झूमर लगाएं. जब लाइट डायरेक्टली टेबल के ऊपर पड़ती है, तो पूरी जगह देखने में बहुत ही ज्यादा शानदार लगने लगती है. इस बात का ख्याल रखें कि यह लाइट बहुत ही ज्यादा तेज या फिर आंखों में चुभने वाली नहीं होनी चाहिए. हल्की और वार्म लाइट ही यहां के माहौल को काफी ज्यादा कम्फर्टेबल और स्पेशल बना सकती है.

ये भी पढ़ें: घर छोटा है तो क्या हुआ? ये 5 मेन गेट डिजाइन आपके आशियाने को देंगे रॉयल बंगले जैसा लग्जरी लुक

टेबल क्लॉथ और रनर का सही इस्तेमाल

अगर आप अपनी पुरानी डाइनिंग टेबल को इंस्टैंटली एक नया लुक देना चाहते है तो इसका सबसे बजट फ्रेंडली तरीका है एक अच्छा टेबल क्लॉथ या फिर रनर का इस्तेमाल करना. इसके लिए आप अपने कमरे के पेंट और पर्दों के रंग से मैच करता हुआ सूती या सिल्क का कपड़ा चुन सकते हैं. बता दें टेबल के बीच में एक लंबा और स्टाइलिश टेबल रनर बिछाने से टेबल बहुत सलीकेदार लगती है. इससे आपकी टेबल पर खरोंच भी नहीं आती और वह गंदी होने से भी बचती है.

टेबल के बीच में रखें फ्रेश फूल या पौधे

जब डाइनिंग टेबल खाली होती है, तो यह देखने में थोड़ी सूनी और बोरिंग सी लगने लगती है. अगर आप इसे अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो टेबल के बिल्कुल बीच में एक छोटा सा फ्लावर वास यानी फूलदान जरूर रखें. आप इसमें फ्रेश फूल रख सकते हैं, जिनकी खुशबू से माहौल बढ़िया रहेगा. अगर आपके लिए रोज फूलों को बदलना पॉसिबल न हो, तो आप मनी प्लांट या छोटे इंडोर प्लांट्स भी यहां पर रख सकते हैं. ये हरे-भरे पौधे टेबल पर एक नेचुरल और फ्रेश लुक लाते हैं.

ये भी पढ़ें: छोटे बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना कमरा लगेगा और भी छोटा और घुटा-घुटा

पास वाली दीवार पर पेंटिंग या मिरर लगाएं

आपको कभी भी डाइनिंग टेबल के ठीक बगल वाली दीवार को खाली छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए. ऐसा इलसिए क्योंकि लोगों का ध्यान सबसे पहले इसी दीवार पर जाता है. इस दीवार को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इसपर अपनी फैमिली की सुंदर फोटोज, कोई अच्छी पेंटिंग या वॉल आर्ट लगा सकते हैं. अगर आपका डाइनिंग एरिया थोड़ा छोटा है, तो उस दीवार पर एक बड़ा सा स्टाइलिश मिरर यानी कि शीशा भी लगा सकते. शीशे में लाइट रिफ्लेक्ट होती है, जिससे छोटा सा डाइनिंग एरिया भी बड़ा, खुला हुआ और चमकदार दिखाई देने लगता है.

कुशन, टेबल मैट और कोस्टर का इस्तेमाल करें

डाइनिंग चेयर को कम्फर्टेबल और कलरफुल बनाने के लिए आपको इन पर सॉफ्ट कुशन का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसके अलावा, जब भी खाना परोसें तो टेबल पर एक सुंदर प्लेस मैट और ड्रिंक्स के लिए एक कोस्टर का इस्तेमाल जरूर करें. इस तरह की चीजें ट्रेंडी तो लगती ही हैं, साथ ही आपकी टेबल को गर्म बर्तनों के दाग और खाने के गिरने से भी बचाकर रखती हैं. आप अगर चाहें तो अलग-अलग मौकों या त्यौहारों पर इनके कलर्स बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola