चीनी छोड़ गुड़ से बनाएं नारियल के लड्डू, मीठे की क्रेविंग के लिए है एकदम परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन

PC: गुड़ के नारियल लड्डू (AI Generated)

Jaggery Coconut Ladoo Recipe: मीठे की क्रेविंग के लिए खोज रहे हैं हेल्दी ऑप्शन? बनाएं बिना चीनी के गुड़-नारियल के स्वादिष्ट लड्डू. जानिए आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Jaggery Coconut Ladoo Recipe: अगर आपको मीठा खाने का मन है, लेकिन हर बार बाजार की मिठाई नहीं खाना चाहतीं, तो घर पर गुड़ के नारियल लड्डू बना सकती हैं. नारियल की खुशबू और गुड़ की मिठास मिलकर इन लड्डुओं का स्वाद और भी बढ़ा देती है.

विज्ञापन

त्योहार हो, घर में कोई खास मौका हो या फिर अचानक मीठा खाने का मन करे, आप इस रेसिपी (Jaggery Coconut Ladoo Recipe) को ट्राई कर सकती हैं. इसमें रिफाइंड चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं गुड़ और नारियल के लड्डू बनाने का आसान तरीका.

PC: Social Media
PC: Social Media

गुड़ के नारियल लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप सूखा या ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 कप गुड़
  • 2-3 बड़े चम्मच दूध
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू और बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1-2 बड़े चम्मच दूध पाउडर, जरूरत के हिसाब से

यह भी पढ़ें: पनीर की सब्जी छोड़ इस बार बनाएं कोफ्ता, मलाईदार ग्रेवी के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद

Jaggery Coconut Ladoo Recipe: ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट गुड़ के नारियल लड्डू

1

सबसे पहले एक कड़ाही गैस पर रखें और उसमें एक छोटा चम्मच घी डालें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें. नारियल को बहुत ज्यादा भूरा करने की जरूरत नहीं है. बस इतना भूनें कि उसकी कच्ची खुशबू निकल जाए और हल्की खुशबू आने लगे.

2

अगर आप ताजा नारियल इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसमें नमी ज्यादा होगी, इसलिए उसे थोड़ा ज्यादा समय देकर भून सकती हैं. अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर एक-दो मिनट तक चलाएं. इसके बाद गैस धीमी कर दें.

3

अब दूसरी कड़ाही में गुड़ डालें और उसमें 2-3 बड़े चम्मच पानी डालें. गुड़ को धीमी आंच पर पिघलने दें. इसे बहुत ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है.

4

जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तो उसे छान लें. इससे अगर गुड़ में कोई छोटे कण या गंदगी होगी तो वह अलग हो जाएगी. अब साफ किया हुआ गुड़ वापस कड़ाही में डालें. गुड़ को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है. ज्यादा पकाने पर लड्डू बाद में बहुत सख्त हो सकते हैं.

5

अब पिघले हुए गुड़ को भुने हुए नारियल वाले मिश्रण में डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुड़ और नारियल अच्छी तरह मिल जाएं. इसके बाद इलायची पाउडर डालें. अगर मिश्रण बहुत ज्यादा गीला लग रहा है, तो थोड़ा दूध पाउडर डाल सकती हैं. इससे मिश्रण को बांधने में मदद मिलेगी.

6

मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक चलाते रहें. जब यह कड़ाही छोड़ने लगे और थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.

7

मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. जब यह इतना गर्म न रहे कि हाथ जलें, तब हाथों पर हल्का घी लगाएं.

8

अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोल आकार दें. इसी तरह सारे लड्डू तैयार कर लें. अगर चाहें तो तैयार लड्डुओं को सूखे नारियल में हल्का रोल कर सकती हैं. इससे लड्डू दिखने में भी सुंदर लगेंगे.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

लड्डू बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

गुड़ के लड्डू बनाते समय सबसे जरूरी है कि गुड़ को बहुत ज्यादा न पकाएं. अगर गुड़ ज्यादा गाढ़ा हो गया तो लड्डू ठंडे होने के बाद कड़े हो सकते हैं. इसके अलावा नारियल को तेज आंच पर न भूनें, वरना उसका स्वाद बदल सकता है. अगर ताजा नारियल इस्तेमाल कर रही हैं, तो लड्डू बनाकर उन्हें अच्छी तरह ठंडा करें और एयरटाइट डिब्बे में रखें.

अगर आपको जल्दी बनने वाली घर की मिठाई पसंद है, तो गुड़ के नारियल लड्डू (Jaggery Coconut Ladoo Recipe) एक बढ़िया विकल्प हैं. नारियल, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बने ये लड्डू स्वाद में भी अच्छे लगते हैं और त्योहार या खास मौके पर घर की मिठास भी बढ़ा देते हैं.

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा झंझट के घर पर बनाएं काजू कतली, राखी पर भाई को खिलाकर जीत लें दिल


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 15 minute Cook: 25 minute

Ingredients

  • 2 कप सूखा या ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 कप गुड़
  • 2-3 बड़े चम्मच दूध
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू और बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1-2 बड़े चम्मच दूध पाउडर, जरूरत के हिसाब से

Instructions

  1. सबसे पहले एक कड़ाही गैस पर रखें और उसमें एक छोटा चम्मच घी डालें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें. नारियल को बहुत ज्यादा भूरा करने की जरूरत नहीं है. बस इतना भूनें कि उसकी कच्ची खुशबू निकल जाए और हल्की खुशबू आने लगे.
  2. अगर आप ताजा नारियल इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसमें नमी ज्यादा होगी, इसलिए उसे थोड़ा ज्यादा समय देकर भून सकती हैं. अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर एक-दो मिनट तक चलाएं. इसके बाद गैस धीमी कर दें.
  3. अब दूसरी कड़ाही में गुड़ डालें और उसमें 2-3 बड़े चम्मच पानी डालें. गुड़ को धीमी आंच पर पिघलने दें. इसे बहुत ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है.
  4. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तो उसे छान लें. इससे अगर गुड़ में कोई छोटे कण या गंदगी होगी तो वह अलग हो जाएगी. अब साफ किया हुआ गुड़ वापस कड़ाही में डालें. गुड़ को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है. ज्यादा पकाने पर लड्डू बाद में बहुत सख्त हो सकते हैं.
  5. अब पिघले हुए गुड़ को भुने हुए नारियल वाले मिश्रण में डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुड़ और नारियल अच्छी तरह मिल जाएं. इसके बाद इलायची पाउडर डालें. अगर मिश्रण बहुत ज्यादा गीला लग रहा है, तो थोड़ा दूध पाउडर डाल सकती हैं. इससे मिश्रण को बांधने में मदद मिलेगी.
  6. मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक चलाते रहें. जब यह कड़ाही छोड़ने लगे और थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  7. मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. जब यह इतना गर्म न रहे कि हाथ जलें, तब हाथों पर हल्का घी लगाएं.
  8. अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोल आकार दें. इसी तरह सारे लड्डू तैयार कर लें. अगर चाहें तो तैयार लड्डुओं को सूखे नारियल में हल्का रोल कर सकती हैं. इससे लड्डू दिखने में भी सुंदर लगेंगे.