छोटे बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना कमरा लगेगा और भी छोटा और घुटा-घुटा

Updated:
विज्ञापन

छोटे कमरे को सजाने के लिए आइडियास AI image

Small Bedroom Decor Ideas: अगर आपका बेडरूम छोटा है, तो उसे सजाना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है. हम खूबसूरती के चक्कर में ऐसी चीजें कमरे में रख देते हैं, जो उसे और भी छोटा और भरा-भरा दिखाने लगती हैं. अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इन चीजों को कमरे से बाहर निकालना शुरू कर दें.

विज्ञापन

Small Bedroom Decor Ideas: बेडरूम अगर छोटा हो, तो वह दिखने में बहुत ही प्यारा और कम्फर्टेबल लगता है; लेकिन जब बात आती है इसे सजाने की, तो परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. जब कमरे में जगह कम होती है, तो वहां रखी हुई हर छोटी-बड़ी चीज़ बहुत मायने रखती है. अक्सर अपने छोटे से बेडरूम को सजाते वक्त हम उसमें ऐसी चीजें रख देते हैं, जिनकी वजह से वह और भी ज्यादा छोटा, घुटा हुआ और बिखरा हुआ नजर आने लगता है.

अगर आपका बेडरूम भी छोटा है और आप इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक लाइफ सेवर साबित होने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जितनी जल्दी हो सके आपको अपने कमरे से बाहर निकाल देना चाहिए. जब आप इन चीज़ों को बाहर निकाल देंगे, तो आपका कमरा पहले से काफी बड़ा, साफ-सुथरा और खुला-खुला दिखाई देने लगेगा. तो चलिए, इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

small bedroom decoration tips
small bedroom decoration tips

बहुत हैवी और बड़े साइज के फर्नीचर

अगर आपका बेडरूम पहले से ही छोटा है, तो आपको उसमें कभी भी हैवी और बड़े साइज के फर्नीचर रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. एक बड़ा सा बिस्तर, भारी-भरकम ड्रेसिंग टेबल या फिर बड़ी सी अलमारी कमरे को और भी छोटा दिखाने का काम करते हैं. कई बार इनकी वजह से कमरे में चलने-फिरने तक की जगह नहीं बचती है. इस तरह के हैवी फर्नीचर से बेहतर है कि आप अपने कमरे में हल्के और पतले पैरों वाले ऐसे फर्नीचर का इस्तेमाल करें, जिनका उपयोग आप एक से ज्यादा कामों के लिए कर सकें.

ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा तारीफ, मेन गेट को रॉयल लुक देने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

डार्क रंग के पर्दे और दीवारें

डार्क रंग के पर्दे और दीवारें रोशनी को अपने अंदर एब्जॉर्ब कर लेते हैं. ऐसा होने की वजह से जगह और भी छोटी और अंधेरी दिखाई देने लगती है. अगर आप अपने कमरे में डार्क रंग के मोटे पर्दों का इस्तेमाल करेंगे या फिर दीवारों पर गहरा पेंट करवाएंगे, तो आपका छोटा सा कमरा और भी ज्यादा बंद-बंद सा लगने लगेगा. अगर आपका कमरा छोटा है, तो उसके लिए हल्के रंगों को चुनें. छोटे से कमरे के लिए सफेद, क्रीम, लाइट ब्लू या लाइट पिंक को सबसे बेस्ट माना जाता है. इन रंगों की वजह से कमरे में रोशनी बेहतर तरीके से फैलती है और आपका कमरा बड़ा भी दिखाई देने लगता है.

बिस्तर के आसपास बिखरा हुआ सामान

अगर आपके छोटे से कमरे में थोड़ा सा भी सामान बिखरा हुआ रहेगा, तो वह आपको तुरंत ही नज़र आने लगेगा. अगर आपके बिस्तर के पास रखी टेबल पर ढेर सारी दवाइयां, किताबें, चार्जर की केबल्स और बेकार का सामान रखा हुआ होगा, तो वह और भी ज्यादा गंदा लगने लगेगा. अगर आप अपने बेडरूम को साफ रखना चाहते हैं, तो जितना हो सके कम से कम सामान को बाहर छोड़ें. जिन चीजों की जरूरत आपको हर दिन नहीं पड़ती है, उन्हें ड्रॉअर या फिर अलमारी में पैक करके रख दें.

ये भी पढ़ें: घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें

ढेर सारे तकिये और भारी रजाई

आपके बिस्तर पर रखे ढेर सारे सजावटी तकिये और हैवी रजाई भले ही देखने में बहुत अच्छे लगते हों, लेकिन ये आपके छोटे से बेडरूम में रखे बिस्तर को बहुत हैवी और जरूरत से ज़्यादा भरा-भरा बना देते हैं. ऐसा होने की वजह से आपका पूरा कमरा दबा-दबा सा महसूस होने लगता है. आप अपने छोटे से कमरे को जितना सिंपल रखेंगे, आपको खुद में उतना ही अच्छा महसूस होगा. सिर्फ दो तकिये और उनके साथ एक सुंदर व हल्की सी बेडशीट ही काफी होती है.

दीवारों पर बहुत सारी फोटो और फ्रेम

अक्सर हम अपनी पुरानी यादों और फोटो फ्रेम्स को दीवारों पर सजाकर रखना पसंद करते हैं. यह बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन छोटे बेडरूम की दीवारों को बहुत सारी तस्वीरों से भर देना बिल्कुल भी सही बात नहीं है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके कमरे की दीवारें बहुत उलझी हुई सी लगने लगती हैं. इनकी जगह पर अगर आप चाहें, तो मेन दीवार पर एक सुंदर और सही साइज का फ्रेम लगा सकते हैं. इसके अलावा कमरे की बाकी दीवारों को खाली ही रहने दें, ताकि कमरा खुला हुआ और बेहतर लगे.

ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola