घर आने वाला हर मेहमान करेगा तारीफ, मेन गेट को रॉयल लुक देने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

घर के मेन गेट को कैसे सजाएं? Ai image
Main Gate Decor Ideas: घर आने वाला हर मेहमान सबसे पहले आपके मेन गेट को ही नोटिस करता है. ऐसे में अगर आपका एंट्रेंस साफ, खूबसूरत और अच्छे से डेकोरेटेड हो, तो पहली ही नजर में दिल जीत सकता है. जानिए कुछ आसान और बजट-फ्रेंडली तरीके, जिनसे बिना ज्यादा खर्च किए आप अपने मेन गेट का पूरा लुक बदल सकते हैं.
Main Gate Decor Ideas: आपके घर का मेन गेट सिर्फ आने-जाने का एक रास्ता नहीं होता है, बल्कि यह आपके घर का सबसे पहला लुक होता है, जिसे हर मेहमान सबसे पहले नोटिस करता है. जब भी आपके घर पर कोई मेहमान या गेस्ट आता है, तो उसकी नजर सबसे पहले आपके एंट्रेंस यानी मेन गेट पर ही पड़ती है. अगर आपके घर का मेन गेट साफ, सुंदर और अच्छे से डेकोरेटेड हो, तो यह न केवल मेहमानों को पसंद आता है, बल्कि इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ने लगती है. अगर आप भी अपने घर आने वाले हर एक मेहमान को इम्प्रेस करना चाहते हैं और साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक परफेक्ट गाइड है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से ज्यादा पैसे खर्च किए बिना, सिर्फ कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके अपने घर के मुख्य द्वार को बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना सकते हैं.

खूबसूरत पौधे और गमलों का इस्तेमाल करें
नेचर से बेहतर और कुछ भी डेकोरेशन के लिए नहीं हो सकता है. अगर आप अपने घर के मेन गेट को एक फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो मुख्य दरवाजे के दोनों ही तरफ सुंदर गमलों में फूल और पौधे लगाएं. आप चाहें तो दरवाजे के दोनों ही तरफ मनी प्लांट, एरिका पाम, स्नेक प्लांट या फिर तुलसी के पौधे रख सकते हैं. अगर आपके घर के मेन गेट के आसपास जगह की कमी है, तो आप दीवारों पर या फिर दरवाजे के ऊपर हैंगिंग प्लांट्स भी लगा सकते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि गमलों का रंग दरवाजे के रंग से मैच करता हो और साथ ही पौधों पर धूल और मिट्टी भी न जमने पाए.
ये भी पढ़ें: घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें
सही लाइटिंग से बढ़ाएं गेट की रौनक
अगर आप चाहते हैं कि घर आने वाले मेहमान इम्प्रेस हो जाएं, तो शाम के समय आपके घर का एंट्रेंस एकदम जगमगाता हुआ दिखना चाहिए. अंधेरे या फिर कम लाइटिंग वाले दरवाजे दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं. इसके लिए मेन गेट के पास अच्छी और हल्की पीली यानी कि वॉर्म लाइट्स का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है. आप अपने दरवाजे के दोनों ही तरफ फैंसी वॉल लैंप या फिर विंटेज लुक वाली लाइट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके घर का लुक मिनटों में बदल जाएगा. त्योहारों या फिर किसी खास मौके पर आप फेयरी लाइट्स यानी कि झालर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सही लाइटिंग से सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बढ़ती है, बल्कि सिक्योरिटी के लिहाज से भी यह बहुत जरूरी होता है.
अट्रैक्टिव नेमप्लेट और ट्रेडिशनल तोरण लगाएं
आपके घर के मेन गेट पर लगा नेमप्लेट न केवल आपके घर की पहचान होता है, बल्कि यह आपके एंट्रेंस का एक बहुत ही स्पेशल हिस्सा भी है. एक सिंपल नेमप्लेट की जगह पर हमेशा लकड़ी, पीतल या फिर एक्रिलिक की स्टाइलिश नेमप्लेट का इस्तेमाल करें. इन नेमप्लेट्स पर नाम साफ-साफ लिखा हुआ होता है. इसके अलावा दरवाजे के ऊपर एक सुंदर तोरण या फिर वंदनवार जरूर लगाएं. आप चाहें तो फ्रेश फूलों जैसे कि गेंदे या फिर आम के पत्तों का तोरण भी लगा सकते हैं या फिर कपड़ों और मोतियों से बने रंग-बिरंगे तोरण का इस्तेमाल करना भी बेहतरीन माना जाता है. यह चीजें आपके घर में शुभता और खुशहाली का अहसास कराती हैं.
ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक
दरवाजे के रंग और सफाई पर ध्यान दें
अगर आपके घर के मेन गेट का रंग बहुत ही ज्यादा पुराना हो गया है या फिर उखड़ रहा है, तो बाकी सारी सजावट की चीजें बेकार ही लगेंगी. अगर रंग पुराना हो गया है या फिर उखड़ रहा है, तो उस जगह पर बिल्कुल एक नया और फ्रेश पेंट करवाएं. अगर दरवाजे लकड़ी के हैं, तो उनके लिए हमेशा एक अच्छी पॉलिश या फिर रॉयल ब्लू, डार्क वुड जैसे ट्रेंडी कलर्स का भी चुनाव कर सकते हैं. इसके अलावा दरवाजे के हैंडल, लैच और डोरबेल को हमेशा साफ रखें. अगर आपने पीतल के हैंडल लगवाए हैं, तो उन्हें हर समय चमकाकर रखें. एक साफ और अच्छे से मेंटेन किया गया दरवाजा बिना किसी हैवी डेकोरेशन के भी बहुत ही क्लासी दिखता है.
प्यारा से डोरमैट और डोर नॉकर का इस्तेमाल
आप अपने घर के मेन गेट के बाहर जिस डोर मैट को रखते हैं, उसपर ही घर आने वाले हर मेहमान की नजर सबसे पहले पड़ती है. अगर आप एक बेहतर इम्प्रैशन जमाना चाहते हैं तो हमेशा एक साफ, मजबूत और अच्छी क्वालिटी के कोयर या फिर जूट के डोर मैट का इस्तेमाल करें. इसपर 'वेलकम' या फिर कोई प्यारा सा मैसेज लिखा हुआ हो, तो यह और भी बेहतर होता है. अगर आप अपने एंट्रेंस को थोड़ा रॉयल या अलग लुक देना चाहते हैं, तो दरवाजे पर पीतल का एक सुंदर 'डोर नॉकर' लगा सकते हैं. यह दिखने में बेहद खूबसूरत और यूनिक लगता है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 500 से 1,000 रुपये में घर को दें फाइव-स्टार होटल जैसा लग्जरी लुक, खूबसूरती ऐसी कि मेहमान भी जमकर करेंगे तारीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










