सिद्धारमैया ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की, कहा- मैं अब 79 साल का हो गया हूं

Updated:
विज्ञापन

एक जनसभा के दौरान लोगों का अभिवादन स्विकार करते सिद्धारमैया, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए सिद्धारमैया ने इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

सिद्धारमैया ने अपनी इस घोषणा के पीछे बढ़ती उम्र और गिरते स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है.

विज्ञापन

मैं अब 79 साल का हो गया हूं : सिद्धारमैया

अपने पोस्ट में सिद्धारमैया ने लिखा, "मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा. मैं अब 79 साल का हो गया हूं. हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है. तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा. मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी. अब पहले जैसा जोश और उत्साह के साथ काम करना मुमकिन नहीं है."


सिद्धारमैया का राजनीतिक सफर

सिद्धारमैया का जन्म 3 अगस्त 1947 को मैसूर में हुआ था. उन्होंने भारतीय लोक दल की टिकट से पहली बार चुनाव लड़ा था और 1983 में कर्नाटक विधानसभा पहुंचे थे. उसके बाद जनता पार्टी में शामिल हुए. पहली बार 1989 में सिद्धारमैया को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन 1994 में फिर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. 1996 में पहली बार उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया. 2005 में उन्होंने जेडीएस से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. 2006 में कांग्रेस की टिकट पर सिद्धारमैया जीतकर विधानसभा पहुंचे. सिद्धारमैया दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे. पहली बार 2013 से 2018 तक फिर 2023 से 2026 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola