सिर्फ 500 से 1,000 रुपये में घर को दें फाइव-स्टार होटल जैसा लग्जरी लुक, खूबसूरती ऐसी कि मेहमान भी जमकर करेंगे तारीफ

बजट मी घर को कैसे सजाएं? Ai image
Budget Home Decor Tips: हर कोई चाहता है कि उसका घर बिना ज्यादा खर्च किए भी खूबसूरत, क्लासी और लग्जरी दिखे. अगर आपका बजट सिर्फ 500 से 1,000 रुपये है, तब भी कुछ छोटे और स्मार्ट बदलाव आपके घर का पूरा लुक बदल सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे आसान तरीके, जिनसे आपका घर किसी शानदार होटल जैसा नजर आने लगेगा.
Budget Home Decor Tips: हर किसी का सपना होता है कि उनका घर किसी खूबसूरत और शानदार फाइव-स्टार होटल की तरह दिखे और कम्फर्टेबल भी हो. लेकिन अक्सर हम यह सोचकर रुक जाते हैं कि इसके लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे. अगर आप भी अपने घर को एक लग्जरी लुक देना चाहते हैं, लेकिन बजट की चिंता में पीछे हट जाते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे सिर्फ 500 से 1,000 रुपये के छोटे से बजट में भी आप अपने घर को एक प्रीमियम और रिच लुक दे सकते हैं. इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद, आप समझ जाएंगे कि बिना महंगे फर्नीचर या सामान के, सिर्फ सही और स्मार्ट प्लानिंग से घर की खूबसूरती को कई गुना कैसे बढ़ाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके, जिनसे आपका घर कम बजट में भी चमक उठेगा.

सही लाइटिंग से बदलें घर का माहौल
जब भी हम किसी लग्जरी होटल में जाते हैं, तो सबसे पहले वहां की लाइटिंग ही हमारा दिल जीत लेती है. अगर आप भी अपने घर को बिल्कुल ऐसा ही लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो अपने लिविंग रूम में वॉर्म यानी कि हल्की पीली लाइट का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. आज के समय में ये फेयरी लाइट्स आपको दुकानों में या फिर ऑनलाइन काफी आसानी से 200 से 300 रुपये के बीच मिल जाएंगी. आप चाहें तो छोटे-छोटे एलईडी लैंप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप कमरे के किसी एक कोने में एक खूबसूरत लैंप रख सकते हैं या फिर पर्दों के पीछे फेयरी लाइट्स भी लगा सकते हैं. इससे कमरा बहुत ही शांत और रिच लगने लगता है.
ये भी पढ़ें: घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें
कुशन कवर्स और पर्दों का सही से करें इस्तेमाल
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि लाइटिंग के बाद क्या करें, तो आप सोफे और बिस्तर पर रखे कुशन यानी कि छोटे-छोटे तकियों का इस्तेमाल करके भी कमरे के लुक को पूरी तरह से बदल सकते हैं. सबसे पहले पुराने और फीके पड़े कुशन कवर्स को हटाकर थोड़े शाइनिंग या वेलवेटी लुक वाले कुशन कवर्स का इस्तेमाल करें. ये आपको काफी आसानी से लोकल मार्केट में या फिर ऑनलाइन सेल के दौरान 300 से 400 रुपये के बीच 5 कुशन कवर्स के सेट में मिल जाएंगे. इसके अलावा, अपने घर के पर्दों को हमेशा दीवार पर सबसे ऊपर, छत के बिल्कुल पास से लटकाएं. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपका कमरा पहले से काफी बड़ा और किसी होटल के कमरे जैसा दिखने लगता है.
इनडोर प्लांट्स से लाएं फ्रेश लुक
जब आप किसी लग्जरी होटल में जाते हैं, तो वहां लॉबी में आपने सुंदर-सुंदर पौधे जरूर देखे होंगे. आप इस तरह के पौधों का इस्तेमाल अपने घर की सजावट में भी कर सकते हैं. ये छोटे-छोटे पौधे सिर्फ घर की हवा को साफ नहीं करते, बल्कि आपके घर को एक बेहद क्लासी लुक भी देते हैं. आप चाहें तो सिर्फ 150 से 300 रुपये के बजट में स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या एरिका पाम जैसे इनडोर प्लांट्स खरीद सकते हैं. इन्हें किसी सुंदर मिट्टी के गमले या जूट के बास्केट में रखकर कमरे के कोने में या सेंटर टेबल पर सजाएं. यह छोटी सी हरियाली आपके पूरे घर को एक फ्रेश और वीआईपी लुक देगी.
ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक
दीवारों को दें आर्टिस्टिक टच
जब आप होटल के कमरे में चेक-इन करते हैं, तो दीवारों पर लगी पेंटिंग्स सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं. अगर आप भी अपने घर की दीवारों को सजाना चाहते हैं, तो आपको महंगी आर्ट खरीदने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आप काफी आसानी से 200 रुपये से लेकर 400 रुपये के बजट में इंटरनेट से कुछ सिंपल लेकिन खूबसूरत डिजाइन्स के प्रिंटआउट निकाल सकते हैं. इसके बाद, इन्हें किसी सस्ते से ब्लैक फ्रेम में लगाकर दीवार पर सजा दें. सिर्फ तीन या चार छोटे फ्रेम्स का एक सेट बनाकर दीवार पर लगाने से वह हिस्सा किसी आर्ट गैलरी या लग्जरी होटल जैसा दिखने लगता है.
साफ-सफाई और सही अरेंजमेंट भी जरूरी
होटल के कमरों के खूबसूरत दिखने का सबसे बड़ा सीक्रेट यह है कि वहां फालतू की चीजें बिखरी हुई नहीं रहतीं. इसे ही आज के समय में 'मिनिमलिज्म' कहा जाता है. इसके लिए सबसे पहले अपने घर से वह सारा सामान हटा दें जिसकी आपको जरूरत नहीं है. इसके अलावा, घर में अच्छी खुशबू के लिए आप 100 से 150 रुपये में मिलने वाली सेंटेड कैंडल्स या रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आपका घर एकदम साफ होगा, सामान सही जगह पर रखा होगा और कमरे से अच्छी खुशबू आएगी, तो 1000 रुपये से भी कम के खर्च में आपका घर किसी आलीशान होटल की तरह महक और चमक उठेगा.
ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










