बाहर की चाट भूल जाएंगे, घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी और कुरकुरी पापड़ी चाट
PC: पापड़ी चाट रेसिपी (AI Generated)
Healthy Papdi Chaat Recipe: स्वादिष्ट और सेहतमंद शाम के नाश्ते के लिए हेल्दी पापड़ी चाट घर पर बनाएं. मिनटों में तैयार करें यह चटपटी और पौष्टिक रेसिपी.
Healthy Papdi Chaat Recipe: शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप रोज के बिस्किट या तले हुए स्नैक्स की जगह कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो हेल्दी पापड़ी चाट एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. चाट का नाम सुनते ही लगता है कि इसमें खूब तेल और मसाले होंगे, लेकिन थोड़े से बदलाव के साथ इसे हल्के और हेल्दी तरीके से बनाया जा सकता है.

हेल्दी पापड़ी चाट बनाने के लिए सामग्री
यह भी पढ़ें: सूजी से बनाएं झटपट ढोकला, बिना फर्मेंटेशन के तैयार होगा स्पंजी नाश्ता
Healthy Papdi Chaat Recipe: ऐसे बनाएं घर पर हेल्दी पापड़ी चाट
सबसे पहले पापड़ी बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप गेहूं का आटा, नमक और आधा चम्मच अजवाइन लें. इसमें 1 चम्मच तेल डालकर थोड़ा पानी मिलाते हुए सख्त आटा गूंथ लें.
छोटी लोइयां बेलकर कांटे से छेद कर दें. अब इन्हें तेल में तलने के बजाय ओवन या एयर फ्रायर में कुरकुरा होने तक सेंक लें.
अब एक कटोरी में ताजा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें. इसमें थोड़ा भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला सकती हैं. अगर दही बहुत खट्टा है, तो स्वाद को बैलेंस करने के लिए थोड़ी-सी मीठी इमली की चटनी बाद में डालें.
एक बड़े बाउल में उबले हुए चने, बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा और उबला हुआ आलू डालें. इसमें थोड़ा चाट मसाला, भुना जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकती हैं. इससे चाट में हल्का खट्टापन आएगा और स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
अब एक प्लेट में तैयार की हुई पापड़ी रखें. इसके ऊपर चने और सब्जियों का मिश्रण डालें. फिर ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें. इसके बाद हरी चटनी और इमली की चटनी डालें.
अब ऊपर से थोड़ा चाट मसाला, भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. आखिर में हरी धनिया और अनार के दाने डालकर इसे सजा दें.
स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये छोटे टिप्स
अगर आप चाट को और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहती हैं, तो इसमें उबले हुए स्प्राउट्स, गाजर या थोड़ी कद्दूकस की हुई चुकंदर (Healthy Papdi Chaat Recipe) भी डाल सकती हैं. इससे चाट का स्वाद तो बढ़ेगा ही, साथ ही प्लेट में सब्जियों की मात्रा भी बढ़ जाएगी.
चाट बनाकर तुरंत खाएं, क्योंकि ज्यादा देर रखने पर पापड़ी नरम हो सकती है. आप चटनी, दही और चने का मिश्रण पहले से तैयार रख सकती हैं और खाने के समय पापड़ी पर इसे डालकर सर्व कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: न चावल भिगोने की टेंशन, न दाल की मेहनत, पोहा और सूजी से बनाएं स्पॉन्जी डोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए