पहली सैलरी से ही शुरू करें बचत, ये 3 टिप्स आएंगे काम
सैलरी सेविंग टिप्स
क्या आपकी सैलरी महीने के शुरू में ही खत्म हो जाती है? इस आर्टिकल में हम आपको बजट बनाने के आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप हर महीने कुछ पैसे बचा सकें. जानें 50-30-20 का नियम और क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल.
Budget Tips: सैलरी आते ही लगता है कि इस महीने खूब बचत करेंगे, लेकिन कुछ ही दिनों में किराया, राशन, बिल, शॉपिंग और बाहर खाने जैसे खर्चों के बाद अकाउंट का बैलेंस कम होने लगता है. अगर आपके साथ भी हर महीने ऐसा होता है, तो अपनी कमाई और खर्च का हिसाब रखना शुरू कर दें. बजट बनाने के लिए किसी मुश्किल फॉर्मूले की जरूरत नहीं है. कुछ आसान आदतों की मदद से आप हर महीने पैसे बचा सकती हैं.
सैलरी मिलते ही पहले बचत करें
अक्सर लोग पूरे महीने खर्च करने के बाद बचे हुए पैसों को सेव करने के बारे में सोचते हैं. यही वजह है कि महीने के अंत तक कुछ बचता ही नहीं. इसलिए सैलरी आते ही सबसे पहले एक तय रकम अलग कर दें. इस पैसे को अलग सेविंग्स अकाउंट में रख सकती हैं या अपनी जरूरत के हिसाब से निवेश कर सकती हैं. चाहें तो बैंक का ऑटो-ट्रांसफर विकल्प भी इस्तेमाल करें, जिससे हर महीने तय रकम अपने आप अलग हो जाए.
50-30-20 नियम से बनाएं बजट
बजट बनाने की शुरुआत करने वालों के लिए 50-30-20 का नियम आसान तरीका हो सकता है. इसमें अपनी इन-हैंड सैलरी को तीन हिस्सों में बांटना होता है.
50 फीसदी रकम घर का किराया, राशन, बिजली-पानी का बिल, दवाइयां और दूसरी जरूरी चीजों के लिए रखें.
30 फीसदी पैसे अपनी पसंद और जरूरतों पर खर्च कर सकती हैं. इसमें घूमना, बाहर खाना, शॉपिंग या मनोरंजन जैसी चीजें शामिल हैं.
20 फीसदी रकम सेविंग्स और निवेश के लिए अलग रखने की कोशिश करें. अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से इस अनुपात में बदलाव भी किया जा सकता है.
क्रेडिट कार्ड का सोच-समझकर करें इस्तेमाल
क्रेडिट कार्ड सुविधा जरूर देता है, लेकिन बिना हिसाब के इस्तेमाल करने पर खर्च बढ़ सकता है. इसलिए सिर्फ वही रकम खर्च करें, जिसे समय पर चुका सकें. गैर-जरूरी चीजों के लिए बार-बार ईएमआई या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचें.
अगर आप शुरुआत से ही कमाई, खर्च और बचत का हिसाब रखने की आदत डाल लें, तो महीने के आखिर में पैसों की कमी से काफी हद तक बच सकती हैं. छोटी-छोटी बचत आगे चलकर बड़ा सहारा बन सकती है.
यह भी पढ़ें: पैसा आते ही हो जाता है खत्म? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे वास्तु से जुड़ी ये गलतियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










