रिश्ते को बनाना है मजबूत? इन छोटी आदतों से बढ़ाएं इमोशनल कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

रिलेशनशिप टिप्स

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ साथ रहना ही काफी नहीं है. एक-दूसरे को समझना, सुनना और भावनाओं की कद्र करना जरूरी है. रोज की छोटी-छोटी आदतें रिश्ते को बेहतर बना सकती हैं.

विज्ञापन

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ साथ रहना या रोज बात करना ही काफी नहीं है. रिश्ते में एक-दूसरे को समझना, उनकी बात सुनना और भावनाओं की कद्र करना भी जरूरी है. कई बार बड़े बदलाव करने की बजाय रोज की छोटी-छोटी आदतों में सुधार करके रिश्ते को और बेहतर बनाया जा सकता है. ये छोटी कोशिशें पार्टनर्स के बीच भरोसा और अपनापन बढ़ाने में मदद करती हैं.

पार्टनर की बात ध्यान से सुनें

कई बार हम सामने वाले की बात पूरी होने से पहले ही अपनी राय देने लगते हैं. इससे बचें और पार्टनर की बात ध्यान से सुनें. उनकी परेशानी या खुशी को समझने की कोशिश करें. जब किसी को लगता है कि उसकी बात बिना जज किए सुनी जा रही है, तो वह अपने मन की बातें ज्यादा आसानी से शेयर करता है.

छोटी खुशियों का हिस्सा बनें

रिश्ते में सिर्फ बड़े मौकों को सेलिब्रेट करना जरूरी नहीं है. पार्टनर की छोटी उपलब्धि, पसंदीदा चीज या किसी अच्छी खबर पर खुशी जताना भी काफी मायने रखता है. उनके दिन के बारे में पूछना या उनकी पसंद की कोई छोटी बात याद रखना उन्हें खास महसूस करा सकता है.

अपनी भावनाएं खुलकर बताएं

रिश्ते में हर समय मजबूत दिखने की कोशिश करने के बजाय अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात करें. अगर किसी बात से खुशी है, तो बताएं और अगर कोई चीज परेशान कर रही है, तो उसे भी शांत तरीके से शेयर करें. इससे दोनों के बीच भरोसा बढ़ता है और गलतफहमियां कम होती हैं.

साथ में थोड़ा समय जरूर बिताएं

व्यस्त जिंदगी में पार्टनर के लिए समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है. लेकिन दिन में कुछ मिनट साथ बैठकर चाय पीना, टहलना या बिना मोबाइल के बातचीत करना रिश्ते के लिए काफी अच्छा हो सकता है. साथ ही, समय-समय पर पार्टनर की तारीफ और उनका शुक्रिया करना भी न भूलें.

बिना वजह भी करें छोटी-सी कोशिश

रिश्ते को खास बनाए रखने के लिए हमेशा किसी खास मौके का इंतजार जरूरी नहीं है. अचानक एक प्यारा मैसेज करना, उनकी पसंद का खाना बनाना या कोई छोटा-सा सरप्राइज देना भी चेहरे पर मुस्कान ला सकता है. ऐसी छोटी कोशिशें रिश्ते में प्यार और अपनापन बनाए रखने में मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें: ‘शादी कब करोगी?’ बार-बार सुनकर हो गई हैं परेशान? परिवार को ऐसे समझाएं अपनी बात


विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola