दोगुनी खुशियां और दो खास नाम, जुड़वां बेटों के लिए चुनें एक-दूसरे को पूरा करने वाले खूबसूरत नाम

Updated:
विज्ञापन

जुड़वां बेटों के लिए नाम और उनके सुंदर अर्थ AI image

Twin Baby Boy Names: घर में जब एक साथ दो नन्हें मेहमान आते हैं, तो खुशियां भी दोगुनी हो जाती हैं. ऐसे में दोनों बच्चों के लिए प्यारे और मिलते-जुलते नाम चुनना माता-पिता के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. अगर आप भी अपने जुड़वां बेटों के लिए खूबसूरत नाम तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है.

विज्ञापन

Twin Baby Boy Names: घर में जब एक साथ दो-दो नन्हें मेहमानों का आगमन होता है, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं लगता. जुड़वां बेटों के जन्म लेते ही पूरे परिवार की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं. हालांकि, बच्चों के आगमन के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक है बच्चों के लिए सही और मीनिंगफूल नामों का चुनाव करना. पहले जहां माता-पिता ऐसे नाम चुनते थे जो बोलने में बिल्कुल एक जैसे लगें, वहीं आज के दौर में ट्रेंड थोड़ा बदल चुका है. आज के पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके जुड़वां बेटों के नाम पूरी तरह एक समान न होकर, आपस में मिलते-जुलते हों और एक-दूसरे को पूरा करते हों. इससे दोनों बच्चों की अपनी एक अलग पहचान बनी रहती है और उनके बीच का खास जुड़ाव भी नजर आता है.

विज्ञापन

अगर आप भी अपने जुड़वां बेटों के लिए ऐसे ही खास और यूनिक नामों की जोड़ी तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके बेहद काम आएगी. आगे हम आपके बेटों के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की एक खास लिस्ट लेकर आए हैं, तो चलिए डालते हैं इस पर एक नजर.

twin baby boy names
twin baby boy names

जुड़वां बेटों के लिए कुछ बेहद ही सुंदर मिलते-जुलते नाम

  • अयांश और प्रियांश: अयांश का अर्थ सूर्य की पहली किरण होता है और प्रियांश का अर्थ दिल के सबसे करीब का हिस्सा है.
  • आरव और अद्विक: आरव का अर्थ शांति होता है और अद्विक का अर्थ है जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • किआन और विहान: किआन का अर्थ ईश्वर की कृपा होता है और विहान का अर्थ एक नई और खूबसूरत सुबह है.
  • इवांक और कयान: इवांक का अर्थ ईश्वर का अनमोल उपहार है और कयान का अर्थ एक महान राजा होता है.
  • जायन और तक्ष: जायन का अर्थ विजेता होता है और तक्ष का अर्थ मजबूत या भगवान शिव से जुड़ा है.
  • अथर्व और अरवंद: अथर्व ज्ञान का प्रतीक है और अरवंद का अर्थ शांत और निडर पर्सनालिटी होता है.
  • दैविक और दिव्यांश: दैविक का अर्थ ईश्वर से जुड़ा हुआ है और दिव्यांश का अर्थ एक पवित्र या दिव्य अंश होता है.
  • सूर्यांश और चित्रांश: सूर्यांश का अर्थ सूरज का हिस्सा है और चित्रांश का अर्थ एक सुंदर तस्वीर का अंश होता है.
  • निशिथ और विहान: निशिथ का अर्थ शांत रात होता है और विहान का अर्थ सुबह की रोशनी है, जो रात और दिन के बैलेंस को दिखाता है.
  • कवियंश और हृदांश: कवियंश का अर्थ कविता का एक खूबसूरत हिस्सा है और हृदांश का अर्थ दिल का टुकड़ा होता है.
  • इशान और अनिकेत: इशान का संबंध सूर्य से है और अनिकेत का अर्थ पूरे संसार को संभालने वाला होता है.
  • क्षितिज और व्योम: क्षितिज उस जगह को कहते हैं जहां धरती और आसमान मिलते हैं और व्योम का अर्थ विशाल आकाश होता है.
  • अर्णव और नीरव: अर्णव का अर्थ समंदर होता है और नीरव का अर्थ गहरा सन्नाटा या शांति है.
  • तनुष और मनन: तनुष का अर्थ भगवान गणेश का रूप है और मनन का अर्थ गहराई से सोचना होता है.
  • रुद्र और वेदांत: रुद्र भगवान शिव का एक नाम है और वेदांत का अर्थ वेदों का परम ज्ञान होता है.
  • प्रणव और ऋषित: प्रणव 'ॐ' का रूप माना जाता है और ऋषित का अर्थ सबमें सर्वश्रेष्ठ होना है.
  • गौतम और धैर्विक: गौतम ज्ञान और शांति का प्रतीक है और धैर्विक का अर्थ धैर्य रखने वाला होता है.
  • भव्य और दिव्यांश: भव्य का अर्थ विशाल और शानदार होता है और दिव्यांश का मतलब पवित्र ईश्वर का रूप है.
  • निर्वेद और अयाचित: निर्वेद का अर्थ ईश्वर की विशेष देन है और अयाचित का अर्थ बिना मांगे मिला हुआ अनमोल तोहफा है.
  • केशव और माधव: यह भगवान कृष्ण के दो बेहद प्रिय और पवित्र नाम हैं, जो हमेशा से ही जुड़वां भाइयों के लिए पहली पसंद रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए रखें ऐसा नाम जो कभी न हो आउटडेटेड, यहां देखें 30 खूबसूरत और एवरग्रीन नाम

ये भी पढ़ें: बटे के लिए नहीं रखना चाहते बार-बार सुना हुआ नाम? ये 30 यूनिक नाम बन सकते हैं आपकी पसंद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola