ePaper

पूछताछ में कई अहम खुलासे, भारत-नेपाल सीमा पर जारी है जाली नोटों का गोरखधंधा

Updated at : 30 Jan 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
पूछताछ में कई अहम खुलासे, भारत-नेपाल सीमा पर जारी है जाली नोटों का गोरखधंधा

जिले के मेजरगंज, बैरगनिया, सुप्पी, कन्हौली, सोनबरसा, भिट्ठामोड़ तथा बेला परिहार के रास्ते धंधेबाज जाली नोट का कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र इन दिनों जाली नोट के गोरखधंधा का अड्डा बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार, जिले के मेजरगंज, बैरगनिया, सुप्पी, कन्हौली, सोनबरसा, भिट्ठामोड़ तथा बेला परिहार के रास्ते धंधेबाज जाली नोट का कारोबार कर रहे हैं. मेजरगंज थाने की पुलिस ने गुुरुवार को आदित्य राज उर्फ छोटू सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया था. उसके पास से देसी पिस्टल, तीन राउंड जिंदा कारतूस, 14 पुड़िया स्मैक के साथ 4.81 लाख नेपाली जाली नोट बरामद किया गया था. उक्त जाली नोट इस धंधेबाज तक कैसे और कहां से पहुंचा? फिलहाल पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है. लेकिन सूत्रों की माने तो नेपाल के सर्लाही व महोत्तरी जिले में सक्रिय गिरोह के द्वारा इसे मुहैया कराया गया है. अब पुलिस इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

धंधेबाज के मोबाइल से खुला धंधे का राज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार धंधेबाज के पास से बरामद मोबाइल का डिटेल खंगाला जा रहा है. प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आयी है कि उसके मोबाइल के वाट्सएप चैट व वीडियो में जाली नोट से संबंधित धंधेबाजों की पूरी गतिविधि का पता चला है. इन्हें चिन्हित किया जा रहा है. पूछताछ और इसकी निशानदेही पर अग्रेत्तर कार्रवाई में पुलिस जुटी है.

जिले में जाली नोट की अबतक की प्रमुख बरामदगी

1. छह अगस्त 2022 : नानपुर थाना क्षेत्र के मझौर के पास पश्चिम बंगाल के मालदा से लायी 11.66 लाख के जाली नोट के साथ दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के रेवधा निवासी नेयाज अहमद एवं डुमरा थाना के सिमरा वार्ड नंबर 7 निवासी बशीर मियां गिरफ्तार.

2. 18 सितंबर 2022 : मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव में पुलिस ने सुशील तिवारी के घर छापेमारी कर देसी पिस्टल, कारतूस, मैगजीन व चार लाख जाली नोट के साथ पांच धंधेबाज गिरफ्तार.

3. 31 मार्च 2023 : मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव में सुशील तिवारी के आम के बगीचा से लोडेड देसी पिस्टल व 2.75 लाख के जाली नोट के साथ मेजरगंज निवासी मो सत्तार एवं नेपाल के बारा जिले के बरियारपुर वार्ड नंबर एक निवासी सुनील कुमार कुशवाहा गिरफ्तार.

4. 18 जून 2024 : मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुआड़ी मदन गांव में छापेमारी के दौरान दो किग्रा गांजा व 1000 के 47 पीस नेपाली जाली नोट के साथ अमरेश सिंह, नेपाल के सोनेलाल साह, विनोद साह, शंभू तिवारी, आजाद महतो एवं सुरेश साह गिरफ्तार.

उठते सवाल का मेजरगंज थानाध्यक्ष ललित कुमार ने दिया जवाब

सवाल : पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई कर रही हैजवाब : गिरफ्तार आदित्य राज उर्फ छोटू सिंह से पूछताछ के आधार पर छापेमारी जारी हैसवाल : जांच में क्या कुछ पता चला हैजवाब : अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइल की जांच में धंधे से जुड़े कई चैट मिला, जांच चल रही है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन