बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Dec 2025 2:29 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Ka Mausam: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि फिलहाल यहां के लोगों को ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.
Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी 22 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान बिहार के कई जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल सकती है.
बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 26 जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पटना, गया, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सिवान, छपरा, गोपालगंज तथा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है. इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है.

कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार
बिहार के कुछ जिले जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना के तापमान पर क्या अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. 21 से 25 दिसंबर 2025 के बीच सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: महिलाओं को एक साथ नहीं मिलेंगे दो लाख, आवेदन की अंतिम तिथि होगी फिक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










