बिहार के 26 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में मौसम इन दिनों खुशनुमा बना हुआ है. लेकिन कहीं तेज धूप की वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में अलर्ट जारी किया है. बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव है. कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश का दौर देखा जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान बारिश और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है. इन जिलों के लोगों को सावधानी बरतने की भी अपील की गई है.

Image

इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश

मौसम विभाग की माने तो, सीवान, बक्सर और औरंगाबाद में आज मौसम ज्यादा बिगड़ा रह सकता है. इन जिलों में भयंकर बारिश की संभावना जताई गई है. दूसरी तरफ, गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है. खासकर तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया है. कई लोग अपना घर छोड़कर कहीं दूसरे जगह पर रहने के लिए मजबूर हैं. गंगा के अलावा गंडक, सोन समेत कई नदियां उफान पर हैं.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. 26 अगस्त को उत्तर बिहार के कुछ जिलों और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में चेतावनी जारी की गई है. इसके बाद 27 अगस्त को सिर्फ कुछ ही जिलों जैसे कि सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग ने 28 अगस्त को उत्तर बिहार के कुछ जिलों, दक्षिण बिहार के कुछ जिलों और सीमांचल के जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 29 अगस्त को भी ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट ही जारी किया गया है. इस तरह से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. दोपहर तक मौसम बदलने और बारिश की संभावना है. सोमवार को दिनभर धूप-छांव का दौर जारी रहा. कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई. लेकिन उमस वाली गर्मी से लोगों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है.

Also Read: पटना : 21 दिन से जारी PhD होल्डर्स का अनशन खत्म, राज्यपाल से मुलाकात में पांच मांगों पर सहमति बनी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन