बिहार में महिलाओं को एक साथ नहीं मिलेंगे 200000, आवेदन की अंतिम तिथि होगी फिक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Dec 2025 7:35 PM
बिहार सीएम नीतीश कुमार
Chief Minister Women Employment Scheme: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि तय की जाएगी और उसी अवधि में आवेदन करने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा.
Table of Contents
Chief Minister Women Employment Scheme, मनोज कुमार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि अब फिक्स की जायेगी. उस फिक्स अवधि में आवेदन करने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा. अभी इस योजना के लिए अंतिम तिथि तय नहीं की गयी है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तय मानक के अनुसार कभी भी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.
इस योजना के तहत दस हजार रुपये के बाद महिलाओं को दो लाख रुपये भी रोजगार के लिए दिये जाने हैं. जीविका की ओर से प्रारंभिक रूप से तय किया जा रहा है कि ये दो लाख रुपये किस्तों में दिये जायेंगे. एक साथ दो लाख रुपये नहीं मिलेंगे. रोजगार शुरू करने और उसकी प्रगति की जांच के बाद ही दो लाख रुपये लाभुक महिलाओं को मिलेंगे. इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार का प्रशिक्षण देने का भी मॉडल तैयार किया जा रहा है.
1.56 करोड़ महिलाओं को मिले दस-दस हजार
इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपये दिये जा चुके हैं. पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर व मधुबनी में सात लाख से अधिक, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, पटना में छह लाख से अधिक महिलाओं को दस-दस हजार रुपये मिले हैं. गया, कटिहार, सारण व अररिया में पांच-पांच लाख, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, नालंदा, पूर्णिया, रोहतास, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल व वैशाली में चार-चार लाख और भोजपुर, गोपालगंज, किशनगंज, मधेपुरा, नवादा व सहरसा में तीन-तीन लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है.
400 पुरुषों के खाते में गये दस-दस हजार रुपये
इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाना है. मगर, राज्यभर के लगभग 400 पुरुषों के बैंक खाते में भी इस योजना की राशि चली गयी है. इसकी रिपोर्ट जीविका की ओर से मंगायी जा रही है. राशि रिकवरी की गाइडलाइन जारी नहीं रहने के कारण अभी इस दिशा में कोई पहल विभाग की ओर से नहीं की जा रही है. गाइडलाइन जारी होने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई होगी. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग खुद से भी राशि वापस कर रहे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दस लाख महिलाओं को अभी नहीं मिली है राशि
आवेदन करने वाली दस लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ अभी नहीं मिला है. जीविका की ओर से बताया गया है कि आवेदन में त्रुटि रहने के कारण इन महिलाओं को राशि नहीं मिली है. किसी के आधार, बैंक खाता संख्या में त्रुटि रहने के कारण राशि नहीं मिली है. इसे फिर से चेक किया जा रहा है. इसके बाद उनके खाते में भी राशि चली जायेगी.
इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










