सावधान! बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 21 दिसंबर तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 21 दिसंबर तक के लिए चेतावनी जारी की है. इस दौरान राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने और कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, रोहतास, औरंगाबाद, गया और कैमूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

कुछ जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर और अरवल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भी सुबह और रात के समय कोहरा तथा ठंड का असर देखने को मिल सकता है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैसा रहेगा तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा. पटना में 21 से 23 दिसंबर के बीच सुबह के समय कोहरा या धुंध रहेगी और बाद में आसमान साफ हो सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  100 किमी घट जाएगी सुपौल-मधुबनी की दूरी, बन रहा देश का दूसरा सबसे लंबा पुल, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन