बेढ़ी हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Published by :ALOK KUMAR
Published at :24 Apr 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
बेढ़ी हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बेढ़ी को बलपूर्वक हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मामला बनियापुर थाना से सटे बसतपुर गांव का है.

विज्ञापन

बनियापुर. बेढ़ी को बलपूर्वक हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मामला बनियापुर थाना से सटे बसतपुर गांव का है. इस घटना को लेकर पीड़िता सुनीता देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज आवेदन में विश्वनाथ राम, राजेश्वर राम, विनोद राम, मनोज राम, विजय राम, अमरेंद्र राम सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित किया गया है. पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसके ससुर के जमीन में रखे बेढ़ी/खोप को जबरन हटाने के लिए लाठी-डंडे, धारदार हथियार तथा बंदूक/राइफल के साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी आरोपित एकजुट होकर उस पर हमला कर दिए, जिससे वह बेहोश होकर गिर गयी. आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने बेढ़ी/खोप सहित अन्य घरेलू सामान में आग लगा दी, जिससे सभी सामान जलकर राख हो गये. साथ ही खेत में लगी मक्का की फसल को भी काट लिया गया और खेत पर कब्जा करने के लिए उसे कुदाल से जोत दिया गया. पीड़िता को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, बनियापुर में भर्ती कराया गया. आरोप है कि आरोपितों ने खेत जोतकर साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया है. साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी गयी है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन