पेड़ से भिड़ा ट्रक, ड्राइवर व खलासी की हालत गंभीर

Published at :05 Feb 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से भिड़ा ट्रक, ड्राइवर व खलासी की हालत गंभीर

टक्कर के बाद दुकानों में घुसा ट्रक, क्षतिग्रस्त परसा : सीवान-सितलपुर एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के उतिमपुर नहर पर बुधवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक विशाल शिरीष के पेड़ से टकरा गया, जिससे ड्राइवर व खलासी बुरी तरह जख्मी हो गये. इन्हें इलाज के लिए परसा स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया़ वहां से […]

विज्ञापन

टक्कर के बाद दुकानों में घुसा ट्रक, क्षतिग्रस्त

परसा : सीवान-सितलपुर एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के उतिमपुर नहर पर बुधवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक विशाल शिरीष के पेड़ से टकरा गया, जिससे ड्राइवर व खलासी बुरी तरह जख्मी हो गये. इन्हें इलाज के लिए परसा स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया़ वहां से डॉक्टरों ने दोनों बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
जख्मी चालक झारखंड के कोडरमा निवासी अर्जुन मेहता और उपचालक चंदन कुमार बताया जाता है. घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष राज रूप राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच जानकारी ली और ट्रक को कब्जे में लिया. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सीवान की तरफ से खाली ट्रक पटना की तरफ काफी तेजी से जा रहा था. इसी दौरान चालक द्वारा संतुलन खो दिया गया, जिससे नहर के पुल पर स्थित पेड़ से टकरा गयी. ट्रक की गति तेज होने के कारण विशाल पेड़ को जड़ से उखड़ गया और ट्रक पेड़ के जड़ पे चढ़ कर रुक गया.
बाल-बाल बचे लोग
ट्रक की टकर से पेड़ तो उखड़ गया. साथ ही पेड़ की डाल और पेड़ से पुल पर स्थित एक चाय दुकान, एक पान की दुकान और एक साइकिल दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी. झारखंड का लकर महतो पेड़ के पास तथा चाय दुकान पर कई व्यक्ति उपस्थित थे, जो बाल-बाल बच गये़ टक्कर के बाद चाय दुकानदार हरेंद्र साह, पान दुकानदार श्री कांत सिंह और साइकिल दुकानदार राजेश राम ने मुआवजे की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन