छपरा-महम्मदपुर मार्ग बनेगा फोरलेन

Published at :03 Feb 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा-महम्मदपुर मार्ग बनेगा फोरलेन

छपरा (सदर) : छपरा-महम्मदपुर एनएच 101 अब फोरलेन में तब्दील होगा. केंद्र सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस मार्ग को एनएच से प्रोन्नत करते हुए एनएचआइ का दर्जा देने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत फोरलेन में तब्दील करने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालय ने केजे कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी को फोरलेन […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : छपरा-महम्मदपुर एनएच 101 अब फोरलेन में तब्दील होगा. केंद्र सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस मार्ग को एनएच से प्रोन्नत करते हुए एनएचआइ का दर्जा देने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत फोरलेन में तब्दील करने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालय ने केजे कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी को फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी चुना है.

एनएच के कार्यपालक अभियंता पीएन सिंह के अनुसार, फोरलेन में इस 65 किलोमीटर लंबी सड़क को तब्दील करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस मार्ग के फोरलेन बनने के बाद सड़क की चौड़ाई, जो वर्तमान में सात मीटर है, वो बढ़ कर 10 मीटर हो जायेगी. इससे इस मार्ग में वाहनों की गति बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों को सहूलियत होगी.

श्यामचक से बनियापुर जानेवाली सड़क में बननेवाले ओवरब्रिज के काम में धीमी प्रगति
केंद्र सरकार के भूतल परिवहन विभाग द्वारा छपरा शहर के श्यामचक उत्तर छपरा-बलिया तथा छपरा-सीवान रेलखंड के दोनों रेलवे ढालों के ऊपर 165 करोड़ की लागत से बननेवाले ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया काफी धीमी है. एनएच के कार्यपालक अभियंता पीएन सिंह के अनुसार, इस 1.39 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पायी है. वहीं, इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हो पायी है. दोनों प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही यह काम शुरू होगा.
मालूम हो कि केंद्र सरकार के भूतल परिवहन विभाग द्वारा इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए राशि आवंटित कर दी गयी है. इस ओवरब्रिज के बन जाने से एक तो यात्रियों को यात्रा करने में भारी सुविधा होगी, वहीं विभाग द्वारा इस योजना को पूरा करने से केंद्र की महती योजना धरातल पर उतर पायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन