दो कारों के बीच हुई टक्कर, दोनों क्षतिग्रस्त

छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर हुई घटना पुलिस ने दोनों कारों को किया जब्त दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के अनंत मिर्जापुर गांव अवस्थित लक्ष्मी चाय दुकान के समीप सोमवार की रात दो कारों की आपसी टक्कर में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गयीं. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. मिली […]
छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर हुई घटना
पुलिस ने दोनों कारों को किया जब्त
दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के अनंत मिर्जापुर गांव अवस्थित लक्ष्मी चाय दुकान के समीप सोमवार की रात दो कारों की आपसी टक्कर में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गयीं. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक, सफेद रंग की इंडिका कार पर सवार होकर कुछ लोग छपरा से पटना की ओर जा रहे थे,
तभी उक्त चाय दुकान के समीप कार पर सवार सभी यात्री उतर कर चाय पीने लगे. इसी क्रम में पीछे से आ रही एक लाल रंग की इंडिका कार सफेद इंडिका कार में जबरदस्त ठोकर मारती हुई गड्ढे में जा घुसी. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर लिया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










