दो छात्र व एक छात्रा सीवान से बरामद

मांझी (सारण) : थाना क्षेत्र के माड़ीपुर कला गांव में चल रहे राम नाम जप महायज्ञ के दौरान गायब हुए दो छात्रों व एक छात्रा को पुलिस ने बुधवार की सुबह सीवान जंक्शन से बरामद कर लिया. तीनों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि परिजनों को बिना बताये घूमने के उदेश्य से तीनों निकल गये […]
मांझी (सारण) : थाना क्षेत्र के माड़ीपुर कला गांव में चल रहे राम नाम जप महायज्ञ के दौरान गायब हुए दो छात्रों व एक छात्रा को पुलिस ने बुधवार की सुबह सीवान जंक्शन से बरामद कर लिया. तीनों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि परिजनों को बिना बताये घूमने के उदेश्य से तीनों निकल गये थे,
जिसे अपहरण मान कर परिजनों ने थाने में लिखित सूचना दर्ज करायी थी. बताते चलें कि गांव के दो छात्र तथा एक छात्रा के गायब होने की खबर से पुलिस हैरानी में पड़ गयी थी. छात्र-छात्राएं उसी गांव के निवासी हैं. बताया जाता है कि माड़ीपुर गांव में श्री राम नाम जप महायज्ञ चल रहा है. इसमें सोमवार को तीनों गये हुए थे. वहीं से तीनों गायब हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










