आज Gen-Z का माइंड कूल रहेगा, पर्सनल लाइफ में मिलेगी फ्रीडम, एजुकेशन में डेवलप के योग

आज का राशिफल
Aaj Ka Gen-Z Rashifal 30 April 2026: आज 30 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार है. आज का दिन भगवान विष्णु के लिए समर्पित है. पंचांग के अनुसार बैशाख शुक्लपक्ष तिथि चतुर्दशी रात्रि 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरम्भ हो जाएगी.
Aaj Ka Gen-Z Rashifal 30 April 2026: आज का भगवान विष्णु के लिए समर्पित है, इसके साथ ही आज भगवान नरसिंह जयंती भी मनाई जा रही है. आज स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से फ्रीडम, सेल्फडिपेंड पॉजिटिव बनेगा. नॉलेज डेवलपमेंट होगा, साथ ही पर्सनालिटी पर फोकस बनेगा. वर्क में स्मार्टनेस बढेगा. ब्रज योग का प्रभाव से आज के दिन नई युवा को परचेज करने में सावधानी बरते. आज कोर्ट कचहरी के लिए अच्छा दिन रहेगा. राहुकाल दोपहर 01:30 से 3:00 बजे तक रहेगा. राहुकाल में नया प्लान नहीं करें. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे, जिससे कम्यूनिकेशन स्किल बेहतर रहेगा. दिशाशूल -दक्षिण के लिए रहेगा, इसलिए प्रयास करे कि दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें. अगर ज्यादा इमरजेंसी है, तो जीरा खाकर यात्रा कर सकते है. आज का दिन कैसा रहेगा. अगर आप जानना चाहते है, तो चिंता नहीं करें. आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की गणना की गयी है. आइए जानते है, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
आज का Gen-Z राशिफल
मेष राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव रहेंगे और दोपहर बाद सातवें भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए तेज रफ्तार वाला रहेगा, जैसे दिमाग में एक साथ कई बातें चल रही हों. सुबह से ही आप कुछ नया करने की सोच में रहेंगे, लेकिन जरूरी है कि हर काम को एक-एक करके करें, नहीं तो उलझन बढ़ सकती है. पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए आज थोड़ा ध्यान भटकने वाला दिन है, इसलिए मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई करना फायदेमंद रहेगा. सूर्य के कारण करियर में कोई नया मौका सामने आ सकता है, लेकिन उसे पकड़ने से पहले अच्छे से समझना जरूरी है. शनि मंगल के कारण आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े बेचैन रह सकते हैं, लेकिन यही बेचैनी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगी. लव लाइफ में आज आप अपने दिल की बात खुलकर कहना चाहेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा, लेकिन सामने वाले की बात भी उतनी ही ध्यान से सुनें. दोस्तों के साथ कोई पुरानी याद ताजा हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा और दिमाग भी शांत रहेगा. सेहत में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को ज्यादा थकाएं नहीं. दिन के अंत तक आप समझ जाएंगे कि जल्दबाजी नहीं, समझदारी ही आपको जीत दिलाएगी.
शुभ नंबर: 1
शुभ रंग: मैरून
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें
वृषभ राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद छठे भाव में संचरण करेंगे. आज आपका दिन शांत और स्थिर रहेगा और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. शनि, मंगल के कारण आप जो भी काम करेंगे, उसे पूरी जिम्मेदारी और धैर्य के साथ करेंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे. पढ़ाई में आज आप गहराई से समझने की कोशिश करेंगे, जो आगे चलकर बहुत काम आएगी. करियर में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है, जिसे नजरअंदाज न करें. पैसा और काम से जुड़ी बातें धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाती दिखेंगी. शुक्र पहले भाव में है लव लाइफ में आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है. बेहतर होगा कि आप शांत रहकर बात करें और रिश्ते को समय दें. दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन आप ज्यादा भीड़ से दूर रहना पसंद करेंगे. परिवार के साथ बातचीत आपको अंदर से मजबूत बनाएगी. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खाने-पीने में लापरवाही न करें. दिन आपको सिखाएगा कि धीरे चलना भी कभी-कभी सबसे सही रास्ता होता है.
शुभ नंबर: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं
मिथुन राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि की चौथे भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद पंचम भाव में संचरण करेंगे. आज आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा और आप हर चीज में कुछ नया ढूंढने की कोशिश करेंगे. शनि, मंगल के कारण आप एक साथ कई काम करने की सोच सकते हैं, लेकिन जरूरी है कि आप अपनी ऊर्जा सही जगह लगाएं. पढ़ाई में आज आपका मन लगेगा, खासकर अगर विषय थोड़ा अलग या रोचक हो. करियर में कोई नई पहचान बन सकती है, जिससे आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. द्वादश भाव में शुक्र है लव लाइफ में आज हल्की-फुल्की नोकझोंक के बीच भी प्यार बना रहेगा, और यही चीज रिश्ते को खास बनाएगी. दोस्तों के साथ बातचीत में आप सबसे ज्यादा एक्टिव रहेंगे. परिवार के लोग आपके फैसलों में आपका साथ देंगे. सेहत में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, खासकर नींद पूरी करना जरूरी है. दिन आपको सिखाएगा कि दिमाग की तेजी के साथ-साथ संतुलन भी जरूरी होता है.
शुभ नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
कर्क राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि की तीसरे भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके बाद चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके अंदर चल रही भावनाओं को समझने और उन्हें सही दिशा देने का है. शनि मंगल के कारण सुबह से ही आप थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं, जैसे हर छोटी बात दिल पर लग रही हो, लेकिन यही समय है खुद को संभालने और मजबूत बनने का. पढ़ाई करने वालों के लिए दिन थोड़ा मेहनत वाला रहेगा, आपको बार-बार ध्यान भटकने की समस्या हो सकती है, लेकिन अगर आप खुद को अनुशासन में रखते हैं तो अच्छे नतीजे मिलेंगे. सूर्य दशम भाव में है करियर में आज आपको कोई पुराना अनुभव याद आएगा, जो आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा. शुक्र एकादश भाव में है लव लाइफ में आज दिल की बात छुपाने की बजाय खुलकर कह देना बेहतर रहेगा, क्योंकि चुप रहने से गलतफहमी बढ़ सकती है. अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज संकेत देने का सही दिन है. दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और पुरानी बातें आपको मुस्कुराने पर मजबूर करेंगी. परिवार का साथ आज आपके लिए सबसे बड़ी ताकत रहेगा, खासकर किसी बड़े की सलाह काम आ सकती है. सेहत की बात करें तो मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए थोड़ा अकेले में समय बिताना और आराम करना जरूरी है.
शुभ नंबर: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान करें
सिंह राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद तीसरे भाव में संचरण करेंगे. आज आप पूरी तरह अपने रंग में नजर आएंगे, जहां आत्मविश्वास और जोश दोनों हाई रहेंगे. शनि, मंगल के कारण आप हर काम में आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहेंगे और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे. पढ़ाई में आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, खासकर अगर आप किसी प्रतियोगिता या प्रस्तुति की तैयारी कर रहे हैं. आपका तरीका दूसरों से अलग होगा, जो आपको खास बनाएगा. सूर्य नवम भाव में है करियर में आज कोई नया मौका या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरे जोश के साथ निभाएंगे. शुक्र दशम भाव में है लव लाइफ में आज थोड़ा संतुलन जरूरी है, क्योंकि आप अपने काम में इतने व्यस्त हो सकते हैं कि साथी को समय देना भूल जाएं. अगर आप थोड़ा समय निकालकर उनकी बात सुनेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा. दोस्तों के साथ समय मजेदार रहेगा और आप समूह के सबसे आकर्षक व्यक्ति बनेंगे. परिवार के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा और उनका सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा ऊर्जा में खुद को थकाने से बचें. आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि आत्मविश्वास अच्छी बात है, लेकिन दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है. दिन के अंत में आपको अपने काम और व्यवहार दोनों पर संतोष मिलेगा.
शुभ नंबर: 5
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें
कन्या राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के पहले भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद दूसरे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए पूरी तरह व्यवस्थित रहने का है, सातवें भाव में शनि मंगल की युति है जहां आप हर चीज को योजना के अनुसार करने की कोशिश करेंगे. सुबह से ही आप अपने कामों की सूची बना सकते हैं और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे. पढ़ाई में आज आपकी पकड़ मजबूत रहेगी, खासकर जो विषय आपको पहले कठिन लगते थे, उन्हें भी आप समझने में सफल होंगे. करियर में आज छोटे-छोटे कामों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही चीज आगे चलकर बड़ी सफलता में बदल सकती है. शुक्र नवम भाव है लव लाइफ में आज आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा, क्योंकि सामने वाला आपकी सोच को तुरंत समझ नहीं पाएगा. अगर आप शांति से बात करेंगे तो हर समस्या हल हो सकती है. दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन आप अपने काम को ज्यादा प्राथमिकता देंगे. परिवार का सहयोग आपको हमेशा की तरह मिलेगा और उनका भरोसा आपको मजबूत बनाएगा. सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, खासकर अगर आप नियमित दिनचर्या का पालन कर रहे हैं.
शुभ नंबर: 6
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं
तुला राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद पहले भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए संतुलन और समझदारी का है, जहां आपको हर फैसले को सोच-समझकर लेना होगा. आप अपने मन और दिमाग के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे ,शनि मंगल के कारण पढ़ाई में आज ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए आपको खुद को बार-बार संभालना होगा. सूर्य सातवें भाव में है करियर में कोई नया मौका सामने आ सकता है, लेकिन उसे अपनाने से पहले उसके हर पहलू को समझना जरूरी है. शुक्र आठवें भाव में है लव लाइफ में आज रोमांस और समझ दोनों का मेल देखने को मिलेगा. अगर पहले कोई गलतफहमी थी तो आज उसे दूर करने का सही समय है. दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी और मन हल्का होगा. परिवार के साथ बातचीत आपको अंदर से सुकून देगी. सेहत में हल्की थकान या आलस महसूस हो सकता है, इसलिए आराम करना जरूरी है. आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि हर चीज में संतुलन बनाकर चलना ही असली समझदारी है. दिन के अंत में आप खुद को पहले से ज्यादा शांत और संतुलित महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 7
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: सफेद फूल अर्पित करें
वृश्चिक राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद द्वादश भाव में संचरण करेंगे. आज आप अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे और किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं होंगे. सूर्य छठे भाव में है आपका फोकस मजबूत रहेगा और आप हर काम को पूरी ईमानदारी से करेंगे. पढ़ाई में आज आप कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. शनि मंगल के कारण करियर में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है और आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. शुक्र सप्तम भाव में है लव लाइफ में आज सच्चाई और भरोसे की अहमियत समझ आएगी. अगर आप अपने मन की बात साफ-साफ कहेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और वे हर स्थिति में आपका साथ देंगे. परिवार का समर्थन आपको हर चुनौती से लड़ने की ताकत देगा. सेहत में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन खुद को ज्यादा तनाव में न डालें. आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि लगातार मेहनत और सच्चाई से ही सफलता मिलती है. दिन के अंत में आप खुद को पहले से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें
धनु राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि की दशम और एकादश भाव में संचरण करेंगे. आज आपका मन कुछ नया करने के लिए बेचैन रहेगा और आप अपनी सीमाओं से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे. सूर्य पंचम भाव में है पढ़ाई में आपको नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा, जो आपके ज्ञान को और बढ़ाएगा. करियर में आज थोड़ा जोखिम लेना सही साबित हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है. लव लाइफ में आज आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा. शनि मंगल के कारण अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज बात आगे बढ़ सकती है. शुक्र के प्रभाव से दोस्तों के साथ समय बहुत मजेदार रहेगा और आप कुछ नया योजना बना सकते हैं. परिवार का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा. सेहत में सक्रिय रहना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा आलस आपको पीछे कर सकता है. आज का दिन आपको सिखाएगा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए बदलाव जरूरी है. दिन के अंत में आप खुद को ज्यादा उत्साहित और सकारात्मक महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 9
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं
मकर राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद दशम भाव में संचरण करेंगे. आज आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे. सूर्य चौथे भाव में है पढ़ाई करने वालों के लिए आज का दिन फोकस बनाने का है, क्योंकि बीच-बीच में ध्यान भटक सकता है, लेकिन अगर आप खुद को संभाल लेते हैं तो अच्छे परिणाम मिलेंगे. , शनि मंगल के कारण खासकर जो लोग किसी परीक्षा या लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज अपनी योजना पर टिके रहने की जरूरत है. करियर के मामले में आज आपको ऐसा लग सकता है कि मेहनत के हिसाब से परिणाम नहीं मिल रहे, लेकिन यह सिर्फ समय की बात है. शुक्र पंचम भाव में है लव लाइफ में आज थोड़ा संतुलन जरूरी है. अगर आप अपने काम में ज्यादा उलझे रहेंगे तो साथी को नजरअंदाज महसूस हो सकता है. आप अकेले हैं, तो आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर खास बन सकता है. दोस्तों के साथ आज कम लेकिन मतलब की बातचीत होगी, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा. परिवार का साथ हमेशा की तरह मजबूत रहेगा, खासकर कोई बड़ा सदस्य आपको सही दिशा दिखा सकता है. सेहत की बात करें तो तनाव से बचना जरूरी है, क्योंकि आप अंदर ही अंदर चीजों को लेकर सोचते रह सकते हैं.
शुभ नंबर: 2
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें
कुंभ राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि की आठवें भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद नवम भाव में संचरण करेंगे. आज सुबह से ही आपके दिमाग में नए-नए विचार आते रहेंगे, जिन्हें अगर सही दिशा दी जाए तो वे भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकते हैं. पंचम भाव में गुरु है पढ़ाई में आज आप पारंपरिक तरीके से हटकर कुछ नया अपनाना चाहेंगे और यही तरीका आपको दूसरों से आगे ले जाएगा. तीसरे भाव में सूर्य है करियर में आज आपको कोई नया मौका या जिम्मेदारी मिल सकती है, जो शुरुआत में थोड़ी चुनौतीपूर्ण लगेगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे संभाल लेंगे. लव लाइफ में आज थोड़ी दूरी या ठंडापन महसूस हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता कमजोर हो रहा है. बस आपको बातचीत बढ़ाने की जरूरत है. शुक्र के कारण अगर आप सिंगल हैं, तो आज कोई ऐसा व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है जो आपकी सोच से मेल खाता हो. दोस्तों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा, खासकर कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है. शनि मंगल दूसरे भाव में है परिवार का साथ आपको संतुलन में रखेगा और उनकी सलाह आपको सही दिशा देगी. सेहत में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन दिमाग ज्यादा चलने की वजह से थकान महसूस हो सकती है. थोड़ा आराम करना और नींद पूरी करना जरूरी है. दिन के अंत में आपको लगेगा कि आपने कुछ नया सीखा और खुद को बेहतर बनाया.
शुभ नंबर: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: जरूरतमंद बच्चों को किताबें दान करें
मीन राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि की सातवें भाव में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद आठवें भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके दिल और दिमाग के बीच तालमेल बनाने का है. आप हर चीज को गहराई से महसूस करेंगे और यही आपको दूसरों से अलग बनाएगा. शनि मंगल के कारण सुबह से ही आपका मन थोड़ा भावुक रह सकता है. पढ़ाई करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, खासकर अगर आप कला, लेखन या किसी रचनात्मक विषय से जुड़े हैं. सूर्य करियर में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. अगर आप लंबे समय से किसी मौके का इंतजार कर रहे थे, तो आज वह सामने आ सकता है. शुक्र के कारण लव लाइफ में आज खास जुड़ाव महसूस होगा. अगर आप रिश्ते में हैं, तो आज आप अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से और करीब आएंगे. छोटी-छोटी बातें, जैसे साथ समय बिताना या दिल की बात कहना, रिश्ते को और गहरा बनाएंगी. अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी खास व्यक्ति की ओर आपका ध्यान जा सकता है. दोस्तों के साथ समय बिताना आज आपको खुशी देगा और आप अपनी भावनाएं खुलकर शेयर कर पाएंगे. परिवार का सहयोग हमेशा की तरह आपके साथ रहेगा और उनका प्यार आपको संतुलन में रखेगा. सेहत की बात करें तो ज्यादा सोचने की आदत आपको थका सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप खुद को थोड़ा आराम दें. दिन के अंत में आपको अंदर से शांति और संतोष महसूस होगा, जो आपके लिए सबसे बड़ी जीत होगी.
शुभ नंबर: 1
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें
यह पढ़ें: मई 2026 मासिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से बनेगा नया समीकरण, पढ़ें मेष से मीन तक का मंथली भविष्यफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










