‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Updated:
विज्ञापन

भूत बंगला, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhooth Bangla Collection: ‘भूत बंगला’ दूसरे हफ्ते में भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है, हालांकि वीकडेज में गिरावट आई है. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 124.50 करोड़ हो गया है. चलिए आपको 13वें दिन की कमाई बताते हैं.

विज्ञापन

Bhooth Bangla box office collection Day 13: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है, हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. अब यह जल्द ही 200 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा पार करने वाली है.

विज्ञापन

दूसरे बुधवार को कमाई में गिरावट

भूत बंगला ने रिलीज के पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म की कमाई में करीब 25% की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की. देशभर में 8,800 से ज्यादा शोज के बावजूद यह गिरावट दिखी. अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 124.50 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 147.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई कुछ इस तरह रही-

  • दूसरे शुक्रवार: 5.75 करोड़
  • दूसरे शनिवार: 10.75 करोड़
  • दूसरे रविवार: 12.50 करोड़
  • दूसरे सोमवार: 3.65 करोड़
  • दूसरे मंगलवार: 4.35 करोड़
  • दूसरे बुधवार: 3.25 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के करीब

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस फिल्म ने दुनियाभर में भी शानदार कमाई की है. रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. 13वें दिन तक फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 51.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 199.38 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. माना जा रहा है कि यह फिल्म इस वीकेंड तक आसानी से 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी

हालांकि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, लेकिन इसे दूसरी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसमें माइकल और धुरंधर: द रिवेंज जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद ‘भूत बंगला’ अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार हुए ‘धुरंधर’ के फैन, बोले- कभी मौका मिला तो ऐसी सिनेमा में काम करूंगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola