अक्षय कुमार हुए ‘धुरंधर’ के फैन, बोले- कभी मौका मिला तो ऐसी सिनेमा में काम करूंगा

Updated:
विज्ञापन
Akshay Kumar on Dhurandhar

अक्षय कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है और इसे शानदार और रियलिस्टिक फिल्म बताया. इसके अलावा खिलाड़ी कुमार ने फिल्म को लेकर क्या कहा, इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में अब तक करीब 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. इस जबरदस्त सफलता के बीच अब अक्षय कुमार ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

अक्षय कुमार ने क्या कहा?

शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने ‘धुरंधर’ को लेकर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, “यह फिल्म देश से जुड़ी हुई है… बहुत ही अच्छी तरह से बनाई गई है. इसमें हर सवाल का जवाब मिलता है. साफ दिखता है कि मेकर्स को बहुत सी चीजों की गहरी जानकारी थी और उन्होंने कई जगहों से रिसर्च करके इसे तैयार किया है. इसमें जो रियलिटी दिखाई गई है, वह बेहद प्रभावशाली है. पाकिस्तान में क्या हुआ, भारत में क्या हुआ… एजेंसियां कैसे काम करती हैं और एक-दूसरे के खिलाफ कैसे ऑपरेट करती हैं, इसे बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है. फिल्म बड़े स्तर की है, लेकिन साथ ही असली घटनाओं को भी अच्छे से पेश करती है. सिनेमा बदल रहा है और अगर मौका मिला तो मैं भी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगा.”

बॉक्स ऑफिस पर बना रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ और इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर चुके हैं. दोनों फिल्मों ने मिलकर करीब 3000 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने करीब 1300 करोड़ रुपये कमाए थे.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान के कराची में अपराध और राजनीति की दुनिया में घुसपैठ करता है. इसमें कई रियल घटनाओं को कहानी में जोड़ा गया है, जैसे 1999 का IC-814 हाईजैक, 2001 संसद हमला और 2008 मुंबई हमले. सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह का किरदार कैसे हमजा अली मजारी बनता है और पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. फिल्म में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह के बीच जबरदस्त टक्कर भी देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, सोमवार की गिरावट के बावजूद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola