सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौतठंड से एक अन्य की इलाज के दौरान गयी जानमशरक. अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत हो गयी. सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मशरक नेहरू टोला गांव निवासी अभिराम ओझा के इकलौते पुत्र मेडिकल रिप्रजेंटेटिव आदित्य ओझा की मौत मंगलवार की सुबह इलाज के […]
सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौतठंड से एक अन्य की इलाज के दौरान गयी जानमशरक. अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत हो गयी. सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मशरक नेहरू टोला गांव निवासी अभिराम ओझा के इकलौते पुत्र मेडिकल रिप्रजेंटेटिव आदित्य ओझा की मौत मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान पटना के एक निजी नर्सिंग होम में हो गयी. आठ रोज पहले खजुरिया मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे. आदित्य की शादी अागामी 26 अप्रैल को थी. उधर, सपही गांव निवासी किसान 45 वर्षीय नागेंद्र सिंह की मौत ठंड लगने के कारण इलाज के दौरान बसंतपुर के एक निजी क्लिनिक में हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










