मतदाता सूची विखंडन बना सिरदर्द

Published at :19 Jan 2016 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची विखंडन बना सिरदर्द

मतदाता सूची विखंडन बना सिरदर्द सूची में सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते आ रहे हैं मतदातालहलादपुर. पंचायती राज चुनाव-2016 के मद्देनजर मतदाता सूची का विखंडन मतदाताओं के लिए सिरदर्द बन गया है. विखंडित मतदाता सूची के अनुसार पति अपने घर के नजदीक मतदान करेंगे, तो उनकी पत्नी को मतदान करने के लिए […]

विज्ञापन

मतदाता सूची विखंडन बना सिरदर्द सूची में सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते आ रहे हैं मतदातालहलादपुर. पंचायती राज चुनाव-2016 के मद्देनजर मतदाता सूची का विखंडन मतदाताओं के लिए सिरदर्द बन गया है. विखंडित मतदाता सूची के अनुसार पति अपने घर के नजदीक मतदान करेंगे, तो उनकी पत्नी को मतदान करने के लिए कम-से-कम एक डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे मतदान केंद्र पर जाना पड़ सकता है. इस तरह मतदाता सूची के साथ-साथ एक ही परिवार और एक ही गृह संख्या को भी विखंडित कर दिया गया है. समाजसेवी लक्ष्मण साह ने बताया कि मतदाता सूची के विखंडन में हुई इस व्यापक त्रुटियों का सुधार नहीं किया जाता है, तो इस बार के पंचायती राज के चुनाव में बहुत सारे मतदाता अपना मतदान करने से वंचित रह सकते हैं. उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या सात के मतदाता का नाम वार्ड संख्या नौ में तथा किसी अन्य वार्ड की मतदाता सूची में प्रकाशित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को इस त्रुटि के बारे में जानकारी हुई है, वे इसके सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते आ रहे हैं और जिन्हें जानकारी नहीं है वे या तो मतदान के लिए दूर जायेंगे या मतदान से वंचित रह जायेंगे. वहीं, बीस सूत्री अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सोनी के अनुसार, मतदाता सूची के विखंडन की इस रवैये से चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशी को भी नामांकन के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन