युवक की हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2018 3:22 PM
छपरा : बिहार के छपरा जिले में शनिवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने युवक की हत्या के बाद लाश को लावारिस हालत में फेंक दिया. युवक का नाम उमेश शाह बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 20 साल थी. घटना भगवान बाजार थाना इलाके […]
छपरा : बिहार के छपरा जिले में शनिवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने युवक की हत्या के बाद लाश को लावारिस हालत में फेंक दिया. युवक का नाम उमेश शाह बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 20 साल थी. घटना भगवान बाजार थाना इलाके के टक्कर मोड़ के पास की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश के लिए छापेमारी में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो देखा कि सड़क किनारे एक युवक का शव फेंका हुआ है. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मृतक के पिता का नाम तारकेश्वर शाह बताया जा रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










