मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में मनाया जाएगा फायर सेफ्टी वीक

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

मॉडल अस्पताल, सीवान

Siwan News : सीवान समेत पूरे बिहार के अस्पतालों में फायर सेफ्टी वीक, आईएचआईपी पोर्टल पर होगी मॉनिटरिंग

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार को हुई भीषण अगलगी की घटना में चार लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है.इसी के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों तथा स्वास्थ्य संस्थानों में 4 से 10 मई 2026 तक फायर सेफ्टी वीक आयोजित करने का निर्देश जारी किया है.राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सीवान सहित राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फायर सेफ्टी से जुड़ी विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी. अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित Do’s और Don’ts का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल अनिवार्य

अग्निशमन विभाग के सहयोग से अस्पतालों में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित होगी। इसके तहत रेस्क्यू ऑपरेशन, अलार्म सिस्टम, आग पर नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षित निकासी तथा आईसीयू, एचडीयू, ऑपरेशन थिएटर, शिशु वार्ड एवं अन्य संवेदनशील इकाइयों के लिए आपातकालीन कार्ययोजना का अभ्यास कराया जाएगा.निर्देश में कहा गया है कि प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल की तस्वीरें एवं वीडियो राज्य स्तर पर उपलब्ध कराए गए ई-मेल पर भेजे जाएंगे.साथ ही फायर सेफ्टी वीक से संबंधित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #FireSafety हैशटैग के साथ साझा की जाएंगी.

स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान

सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अद्यतन चेकलिस्ट के अनुसार फायर सेफ्टी असेसमेंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा फायर सेफ्टी से संबंधित चेकलिस्ट एवं असेसमेंट फॉर्म को लगातार आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा.राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी. केंद्र सरकार की ओर से 4 से 10 मई के दौरान ऑनलाइन शपथ एवं वेबिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेडिकल छात्र, चिकित्सक तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भाग लेंगे.स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य राज्य के सभी अस्पतालों को “फायर रेजिलिएंट” बनाना है, ताकि भविष्य में मुजफ्फरपुर जैसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।ल. इस वर्ष फायर सेफ्टी वीक की थीम “सेफ स्कूल, सेफ हॉस्पिटल एंड फायर सेफ्टी अवेयर सोसाइटी : टुगेदर फॉर फायर प्रिवेंशन” निर्धारित की गई है.

Also Read : उजहरा गांव की बेटी ने बढ़ाया बिहार का मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते दो पदक

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन