गुरु पूर्णिमा पर गुप्ता धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:-  | Prabhat Khabar Network

दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सासाराम के गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह उमड़ा. भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया. भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम जिले के चेनारी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध गुप्ता धाम में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन-अर्चन एवं गुरु वंदना करते रहे. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों द्वारा व्यवस्था संभाली गई.दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन श्रद्धालुओं ने धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया. दूर-दराज के गांवों के अलावा कैमूर, रोहतास और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुप्ता धाम पहुंचे. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय समिति के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया.

मंदिर परिसर में साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था की गयी

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. स्वयंसेवकों ने पूरे श्रद्धाभाव से भोजन परोसकर सेवा की. मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं पेयजल की भी व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

भंडारे का आयोजन किया गया

विक्की गुप्ता, रामाकांत, प्रीतमदुबे, अमित कुमार रंजन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुप्ता धाम में पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का क्रम चलता रहा. शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा और गुप्ता धाम पूरी तरह आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन