सासाराम मां ताराचंडी धाम से शुरू हुआ श्रावणी मेला, डीएम ने किया ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

Author Punit Kr Pandey|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला के उद्घाटन में शामिल डीएम व अन्य अधिकारी |

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम के मां ताराचंडी धाम में श्रावणी मेला का शुभारंभ हो गया है, जिसका उद्घाटन डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया. यह मेला 28 अगस्त तक चलेगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम शहर के मां ताराचंडी धाम बुधवार को श्रावणी मेला का शुभारंभ हो गया. इस मेला का उद्घाटन डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण कर किया. यह मेला 28 अगस्त तक आयोजित होगा. इस दौरान डीएम ने मंदिर परिसर एवं मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया. कहा कि श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मंदिर परिसर एवं आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती है. साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की गई है. यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जिससे मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. उद्घाटन समारोह में कमिटी के अध्यक्ष सह सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी , सदर एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी, ताराचंडी कमेटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन