सासाराम में रोजगार का बड़ा मौका, 18 सितंबर को लगेगा जिला स्तरीय नियोजन मेला, 25 कंपनियां लेंगी हिस्सा

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तिलौथू के राधा शांता महाविद्यालय में 18 सितंबर को जिला स्तरीय नियोजन मेला आयोजित होगा। 20-25 कंपनियां युवाओं को ऑन-स्पॉट ऑफर लेटर देंगी। अभी पंजीकरण करें।

विज्ञापन

तिलौथू के राधा शांता महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित जिला स्तरीय नियोजन मेला अब 17 की जगह 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर मेले की तिथि में बदलाव किया गया है. मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी.

विज्ञापन

20 से 25 नियोजकों के शामिल होने की संभावना

अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस एकदिवसीय मेले में 20 से 25 नियोजकों के शामिल होने की संभावना है. इनमें निजी क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध होंगे. तकनीकी और गैर-तकनीकी, सेल्स, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग, लर्निंग फैसिलिटेटर और मोबाइलाइजर समेत कई पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा.

साक्षात्कार के आधार पर मिलेगा ऑन-स्पॉट ऑफर लेटर

नियोजक अपने निर्धारित मापदंड के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगे. चयनित आवेदकों को साक्षात्कार के आधार पर ऑन-स्पॉट ऑफर लेटर भी दिया जाएगा. ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला रोजगार पाने का सीधा अवसर साबित हो सकता है.

प्रमाण-पत्र और बायोडाटा लेकर पहुंचना होगा

मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी प्रमाण-पत्र, फोटोग्राफ और बायोडाटा लाना होगा. रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है. विभाग ने पोर्टल के साथ क्यूआर कोड के माध्यम से निबंधन की सुविधा भी उपलब्ध करायी है.

सरकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

मेले में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे. इन स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. विभाग ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से मेले का लाभ उठाने की अपील की है.

पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा रोजगार मेला

जिला स्तरीय नियोजन मेला पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे युवा निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकेंगे.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन