पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल
सांकेतिक तस्वीर
पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गया में पिंडदान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए BSPDC ने पैकेज की दरें जारी कर दी हैं. इन पैकेजों में परिवहन, ठहरने, भोजन, पंडाजी की फीस और पूजन सामग्री शामिल है. आप अपनी सुविधानुसार एकदिवसीय, दो दिवसीय या ऑनलाइन पिंडदान पैकेज चुन सकते हैं.
Pitru Paksha Mela 2026 : पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गया में पिंडदान और तर्पण करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बीएसटीडीसी ने पैकेज की दरें जारी कर दी हैं. ये पैकेज 25 सितंबर से 10 अक्तूबर तक प्रभावी रहेंगे. पैकेज में परिवहन, ठहरने, भोजन, पंडाजी की फीस और पूजन सामग्री शामिल है.
आपके शहर में
पटना से गया एकदिवसीय पिंडदान यात्रा
पैकेज-ए में पटना-पुनपुन घाट-गया जी-पटना एकदिवसीय पिंडदान यात्रा शामिल है. इसमें पटना से पिकअप और ड्रॉप, सेडान हैचबैक कार, पुनपुन घाट और गया में पिंडदान, पंडाजी की फीस और पूजन सामग्री की सुविधा दी जायेगी. श्रद्धालु फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट में भी पिंडदान कर सकेंगे.
होटल और यात्रियों के अनुसार तय होगी कीमत
पैकेज-ए की दर होटल की श्रेणी और यात्रियों की संख्या के अनुसार निर्धारित की गयी है. इसकी कीमत 11,250 रुपये से शुरू होकर 30,650 रुपये तक है.
गया के साथ नालंदा और राजगीर का भी भ्रमण
पैकेज-बी में पटना-पुनपुन घाट-गया-नालंदा-राजगीर-पटना की एक रात और दो दिनों की यात्रा शामिल है. इसमें आवास, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन भी दिया जायेगा. इसके अलावा राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के अवशेषों का भ्रमण कराया जायेगा.
दो दिवसीय पैकेज की कीमत
बीएसटीडीसी के इस पैकेज की दर 18,850 रुपये से 40,700 रुपये तक निर्धारित की गयी है. कीमत यात्रियों और होटल श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगी.
ऑनलाइन पिंडदान की भी सुविधा
बीएसटीडीसी ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध करायी है. इसकी कुल दर 23,000 रुपये जीएसटी सहित निर्धारित की गयी है. ऑनलाइन पिंडदान के तहत पुरोहित द्वारा विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी में पिंडदान और तर्पण कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए