सासाराम: तेंदूनी चौक से थाना चौक तक चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे से हटाए गए अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
सब्जी मंडी के पास सड़क से अतिक्रमण हटवाते अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

सब्जी मंडी के पास सड़क से अतिक्रमण हटवाते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिक्रमगंज में तेंदूनी चौक से थाना चौक तक प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे से अस्थायी कब्जे हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया।

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम जिले के नगर पर्षद बिक्रमगंज क्षेत्र में बुधवार को तेंदूनी चौक से थाना चौक तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किया. कार्रवाई का उद्देश्य सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा आम लोगों की आवाजाही को आसान करना था.

सरकारी भूमि से कब्जा हटाया गया

अभियान के दौरान सड़क के दोनों किनारों, नालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को भविष्य में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा नहीं करने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है.

यातायात सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए चलाया अभियान

नगर परिषद् क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.अभियान के दौरान नगर पर्षद की ओर से पर्याप्त संख्या में मानवबल, सफाई कर्मियों, जेसीबी एवं ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई थी. वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूरे अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.

पुलिस बल की तैनाती की गयी

प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक सड़कों, नालों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त नगर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें. अभियान के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा नगर परिषद् एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन