वैशाली: झारखंड में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान की मौत, राजापाकर के फरीदपुर गांव में शोक की लहर

सीआरपीएफ जवान की फाइल फोटो
झारखंड में तैनात सीआरपीएफ जवान पिंटू कुमार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया. उनके असामयिक निधन से फरीदपुर गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Hajipur News: प्रखंड क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान पिंटू कुमार (32) का झारखंड में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
चाईबासा में थी तैनाती
पिंटू कुमार वर्ष 2016 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे. वर्तमान में उनकी तैनाती झारखंड के चाईबासा क्षेत्र में थी. ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दिवंगत जवान अपने पीछे पिता शिवजी साह, माता प्रमिला देवी, पत्नी आरती कुमारी, दो पुत्रियां और डेढ़ माह के एक पुत्र को छोड़ गए हैं. उनकी बड़ी पुत्री जूही तान्या छह वर्ष की है, जबकि दूसरी पुत्री कृति मिशा दो वर्ष की है. पुत्र की उम्र मात्र डेढ़ माह बताई गई है.
पिंटू कुमार का विवाह 10 दिसंबर 2018 को महुआ थाना क्षेत्र के मौदह सलखन्नी गांव निवासी आरती कुमारी के साथ हुआ था. उनके पिता शिवजी साह गांव में किराना दुकान चलाते हैं. परिवार में दो भाई और दो बहन हैं. बड़े भाई राजू कुमार पिता के व्यवसाय में सहयोग करते हैं.
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की संभावना
परिजनों के अनुसार जवान का पार्थिव शरीर देर रात तक फरीदपुर गांव पहुंचने की संभावना है. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह हाजीपुर के कोनहारा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की उम्मीद है.
गांव में पसरा मातम
जवान के असामयिक निधन से पूरे गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें.
Also Read: तेज प्रताप यादव की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र, बोले- यहां वीआईपी कल्चर चल रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










