AAI apprentice : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 140 पदों पर मांगे आवेदन

एएआई युवाओं को एविएशन सेक्टर में वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त करने का मौका दे रहा है. एएआई ने अप्रेंटिस के 140 पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें पदों एवं इनके लिए निर्धारित योग्यता के बारे में...
AAI apprentice : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) अपने ईस्टर्न रीजन (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम और अंडमान निकोबार) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न हवाई अड्डों और प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिस का अवसर प्रदान कर रहा है. इस एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
जानें पदों के बारे में
अप्रेंटिस के कुल 140 पदों पर आवेदन मांगे गये हैं. जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 35, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 35 और आईटीआई के 70 पद शामिल हैं. ग्रेजुएट/डिप्लोमा पदों में उम्मीदवारों को सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में अप्रेंटिस करने का अवसर दिया जायेगा. वहीं, आईटीआई ट्रेड्स में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक, फिटर एवं अन्य तकनीकी ट्रेड शामिल हैं.
आवश्यक योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित स्ट्रीम में बीई/ बीटेक की डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग/टेक्निकल विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा करनेवाले आवेदन के पात्र हैं. आईटीआई ट्रेड पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : ISRO recruitment : इसरो में बनें साइंटिस्ट, गेट स्कोर के माध्यम से मिलेगी डायरेक्ट एंट्री
चयन प्रक्रिया
डिप्लोमा/ डिग्री/ आईटीआई में प्राप्त प्रतिशत अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनायी जायेगी. शॉर्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों और डोमिसाइल की जांच की जायेगी. चयन के बाद निर्धारित मेडिकल स्टैंडर्ड पूरा करना अनिवार्य है.
स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 15,000 रुपये प्रतिमाह, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 12,000 रुपये प्रतिमाह और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 9,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
डिग्री एवं डिप्लोमा होल्डर NATS Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें. आईटीआई उम्मीदवारों को NAPS Portal (apprenticeshipindia.gov.in) पर रजिस्टर करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










