गुरु पूर्णिमा पर सतिहारा मंदिर में भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
सतिहारा मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा की धूम, भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सतिहारा मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा की धूम, भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hajipur News : महनार के सतिहारा मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

Hajipur News : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महनार प्रखंड के अल्लीपुर हट्टा पंचायत अंतर्गत मोखतारपुर स्थित सतिहारा मंदिर परिसर में बुधवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. संत सच्चिदानंद स्वामी उर्फ काठ बाबा के अनुयायियों की ओर से आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया.

श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद

भंडारे में महिला, पुरुष और बच्चों समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत सच्चिदानंद स्वामी उर्फ काठ बाबा के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु

कार्यक्रम में नवल सिंह विरप्पन, ध्रुव सिंह, सरोज सिंह, उपेंद्र साह, मुनमुन मिश्रा, रंजीत कुमार सिंह, अमरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

Also Read : बेगूसराय में 15 करोड़ की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच घायल, गांव बना रणक्षेत्र



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन