इटावा में खौफनाक कत्ल! चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से हत्या कर पिता का लिया बदला, घटना का दिल दल्हाने वाला Video वायरल

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल, पुलिस जांच में जुटी।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: इटावा के चिकनी गांव में ज़मीन विवाद के चलते चचेरे भाई ने रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने पिता की मौत का बदला लेने का दावा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां जमीन के विवाद ने दो परिवारों के बीच चल रही पुरानी रंजिश को खूनी संघर्ष में बदल दिया. बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में एक चचेरे भाई ने अपने ही रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में यह कहते हुए नजर आ रहा है कि उसने अपने पिता की मौत का बदला ले लिया है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

एक दीवार बनी दो परिवारों की दुश्मनी की वजह

इटावा के चिकनी गांव में मंगलवार सुबह हुई इस वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया. गांव में दो घर आमने-सामने हैं, जिनके बीच एक दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने आखिरकार खौफनाक रूप ले लिया. जानकारी के मुताबिक, 54 वर्षीय विनय कुमार ऋषीश्वर उर्फ वकील और उनके चचेरे भाई रामकुमार के परिवार के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों के घर अगल-बगल बने हुए हैं और विवादित जमीन पर दोनों पक्ष अपना दावा कर रहे थे.

खेत जाते समय चचेरे भाई ने किया हमला

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे विनय कुमार अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान घर के सामने गली में पहले से मौजूद उनके चचेरे भाई रामकुमार ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. आरोप है कि रामकुमार ने विनय के सिर और शरीर पर कई वार किए. अचानक हुए इस हमले में विनय को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजन जब बाहर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

'पिता की मौत का बदला लिया...' आरोपी का वीडियो वायरल

हत्या के बाद आरोपी रामकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में वह पुलिस हिरासत में जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रहा है कि उसने अपने पिता की मौत का बदला ले लिया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे मामले ने और तूल पकड़ लिया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के दावों की भी पड़ताल की जाएगी.

झगड़े से पहले का वीडियो भी आया सामने

इस घटना से पहले हुए विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि जमीन और दीवार को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था. आरोप है कि जिस जगह पर विनय कुमार दीवार बनवाकर छत डालना चाहते थे, उसी जमीन पर रामकुमार अपना दावा कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमले का आरोप

इटावा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: एडमिशन नहीं मिला तो हैक कर डाली IIT कानपुर की वेबसाइट, FIR के जगह संस्थान ने दिया टैलेंट दिखाने का मौका


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola