पीलीभीत में उधार के पैसे मांगने की खौफनाक सजा, पिता-पुत्र ने दुकानदार पर डीजल डालकर जलाया, जानें पूरी कहानी

Updated:
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने की खौफनाक सजा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में उधार के पैसे मांगना एक दुकानदार पर भारी पड़ गया. पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने दुकानदार को डीजल छिड़ककर आग लगा दी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में उधार दिए सामान के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया. बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में आरोप है कि उधार के पैसे मांगने से नाराज पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने दुकानदार को रास्ते में रोक लिया और उसके ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगा दी. इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

उधार का सामान, पैसे मांगने पर रंजिश

मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव का बताया जा रहा है. यहां रामदास किराना की दुकान चलाते हैं. उन्होंने गांव के ही राजेश को उधार में सामान दिया था. आरोप है कि रामदास ने जब राजेश से उधार के पैसे वापस मांगे तो वह उनसे रंजिश रखने लगा.

घर लौटते समय रास्ते में रोककर मारपीट

बताया गया कि घटना वाले दिन रामदास दुकान बंद करके घर लौट रहे थे. इसी दौरान राजेश और उसके बेटे ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उनके साथ मारपीट की. इसी बीच राजेश का दूसरा बेटा डीजल लेकर मौके पर पहुंच गया.

डीजल छिड़ककर लगाई आग, मौके से भागे आरोपी

आरोप है कि इसके बाद तीनों ने मिलकर रामदास पर डीजल छिड़क दिया और आग लगा दी. आग की लपटों में घिरे रामदास ने बचाने के लिए गुहार लगाई. उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई. इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रामदास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वह गंभीर रूप से झुलसे बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना के पीछे उधार के पैसे मांगने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है.

Must Read: दौड़ में बेहतर प्रदर्शन का ऐसा जुनून, ‘गुड्डू पंडित’ से प्रेरित युवकों ने लगवा लिया घोड़े वाला इंजेक्शन, अस्पताल पहुंचते ही खुला राज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola