जढ़ुआ दरगाह में आज से 606वें सालाना उर्स की शुरुआत, परचमपोशी के साथ अकीदतमंदों का उमड़ेगा सैलाब

Updated:
विज्ञापन
आकर्षक लाइट से सजा मामू भांजा मजार

आकर्षक लाइट से सजा मामू भांजा मजार

Hajipur News : हाजीपुर की ऐतिहासिक दरगाह हज़रत मांमु-भाँजा में 606वें सालाना उर्स की शुरुआत हुई। हजारों अकीदतमंद अमन और शांति की दुआ के लिए दरगाह पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Hajipur News : जढ़ुआ स्थित ऐतिहासिक दरगाह हज़रत मांमु-भांजा (रहमतुल्लाह अलैह) का 606वां सालाना उर्स बुधवार को परचमपोशी के साथ अकीदत और श्रद्धा के माहौल में शुरू होगा. सुबह से ही दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया है. उर्स के दौरान गुस्ल, कुरआनख्वानी, फ़ातिहाख्वानी, चादरपोशी और फूलपोशी जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे.

बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

उर्स में वैशाली समेत बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरगाह पहुंच रहे हैं. अकीदतमंद फूल, चादर, शिरनी, अगरबत्ती और इत्र अर्पित कर अपनी मन्नतें मांग रहे हैं. दरगाह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग समान श्रद्धा और आस्था के साथ हाजिरी लगाते हैं तथा अमन, शांति और भाईचारे की दुआ करते हैं.

आकर्षक सजावट और मेले की भी रहेगी रौनक

उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट से सजाया गया है. दरगाह के आसपास लगने वाले पारंपरिक मेले में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.

सामूहिक चादरपोशी के साथ होगी अमन-चैन की दुआ

शाम में जिला प्रशासन, नगर परिषद और शहीद-ए-आज़म कमेटी की ओर से दरगाह पर सामूहिक चादरपोशी, गुलपोशी और फ़ातिहाख्वानी का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान जिला, प्रदेश और देश में अमन, शांति, एकता और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाएगी.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां

उर्स के सफल आयोजन को लेकर शहीद-ए-आज़म कमेटी ने व्यापक तैयारियां की हैं. कमेटी के संस्थापक सचिव मो. नसीम अहमद ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चलंत शौचालय और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का अनुरोध किया गया है.

आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं कमेटी के सदस्य

उर्स के आयोजन को सफल बनाने में मौलाना इश्तेयाक अहमद कादरी (इमाम साहब), मो. आरिफ कुरैशी, मो. जमील मास्टर, मो. एजाज उर्फ लड्डू, सूफी मोजम्मिल कादरी, अख्तर रजा गुड्डू, मो. वसीम अशरफी, मो. निजामुद्दीन, मो. रिजवान, नूर मोहम्मद बाबा, मो. शाहनवाज हुसैन बादशाह, मो. दानिश रजा, सुबोध राय, सोनू यादव, साधु राय, तौफीक रजा, मो. उजाले, मो. आशिफ पेंटर, मो. बबलू सुल्तान सहित कमेटी के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत



विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन