छूट न जाए नवोदय में एडमिशन का मौका, क्लास 6 में एडमिशन के लिए तुरंत करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
लैपटॉप के साथ स्टूडेंट्स कि सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

लैपटॉप के साथ स्टूडेंट्स कि सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

NVS Application Update: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए JNVST 2027-28 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां जानें आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी.

विज्ञापन

NVS Application Update: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने एकेडमिक सेशन 2027–28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नोटिफिकेशन NVS की ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जारी किया गया है. कैंडिडेट्स इस आर्टिकल में जुड़ी पूरी जानकारी देख लें.

Exam Important Dates: जानें कब होगी परीक्षा?

NVS के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 7 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवार शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 28 नवंबर 2026 को होना तय किया गया है. एडमिट कार्ड नवंबर में जारी होने की उम्मीद है, मगर इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नई दी गई है. अप्लाई करने के लिए कैडिडेट्स को कोई फीस नहीं लगेगी.

NVS OFFICIAL NOTIFICATION CHECK HERE

NVS के 665 स्कूलों में एडमिशन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 665 स्कूलों में छात्रों का एडमिशन होगा. इसमें एंट्रेंस एग्जाम, मेरिट बेस्ड सिलेक्शन, काउंसलिंग और फाइनल एडमिशन के आधार पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश में राजगीर नवोदय विद्यालय की चहारदीवारी ध्वस्त, सुरक्षा पर उठे सवाल

Exam Eligibility Criteria: क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स को उस जिले का निवासी होना चाहिए जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है. उस जिले के सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं कक्षा की परीक्षा पास करनी होगी. उम्मीदवार को उसी जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा जहां वे रहते हैं.

How To Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • अप्लाई करने के लिए आपको NVS की ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा, जिसपर स्टूडेंट कॉर्नर ऑप्शन मिलेगा स्टूडेंट.
  • कॉर्नर ऑप्शन के निचे Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28) लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करेंगे.
  • इसके बाद अप्लाई करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा.
  • यहाँ नाम, आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारी डालकर आप अपना फॉर्म प्रोसेस कर सकते है.

ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय किशनगंज: कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन का अंतिम मौका, बचे हैं सिर्फ 4 दिन; 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola