एशेज के लिए संन्यास से वापसी करेंगे बेन स्टोक्स? ऑस्ट्रेलियाई कोच ने की भविष्यवाणी

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

बेस्ट स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

क्या इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने 2027 एशेज सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है. जानिए क्या है पूरी बात.

विज्ञापन

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि स्टोक्स 2027 में होने वाली एशेज सीरीज के लिए संन्यास से वापसी कर सकते हैं.

स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के चौथे दिन लिए गए इस फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड?

ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन SEN से बातचीत में मैकडोनाल्ड ने कहा कि उनके पास स्टोक्स की वापसी को लेकर कोई अंदरूनी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर वह एशेज 2027 के लिए लौटते हैं तो उन्हें बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी.

सबसे खूबसूरत कहानी यही होगी कि बेन स्टोक्स संन्यास से लौटें और एक आखिरी एशेज खेलें. अगर इस सीरीज को और बेहतर एवं आकर्षक बनाना हो, तो इससे बेहतर कहानी शायद ही कोई हो सकती है.

मैकडोनाल्ड ने यह भी कहा कि स्टोक्स में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और नए इंग्लैंड कोच उनके साथ वापसी को लेकर बातचीत कर सकते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि स्टोक्स पहले भी वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2023 विश्व कप खेलने के लिए वापसी कर चुके हैं.

स्टोक्स ने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया- मैकडोनाल्ड

हमें नहीं पता कि बेन ने संन्यास क्यों लिया. हो सकता है उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन यह भी संभव है कि नया कोच उन्हें मनाने की कोशिश करे. अगर उनका करियर यहीं खत्म होता है, तब भी उन्होंने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

18 जून से शुरू होगी एशेज 2027

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) पहले ही एशेज 2027 के कार्यक्रम की घोषणा कर चुका है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 18 से 22 जून के बीच ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम) में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 30 जून से 4 जुलाई तक लॉर्ड्स में होगा. इसके बाद तीसरा टेस्ट 8-12 जुलाई को बर्मिंघम, चौथा 21-25 जुलाई को साउथैम्प्टन और पांचवां व अंतिम टेस्ट 29 जुलाई से 2 अगस्त तक द ओवल में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'बेबी डॉल' कैप्शन के साथ दिखी मिस्ट्री वुमन, ललित मोदी की पोस्ट ने इंटरनेट पर लगाई आग; यूजर ने फेंका दिल


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola