मध्य प्रदेश में किसानों का उग्र प्रदर्शन: पुलिस से हिंसक झड़प, बैरिकेड्स तोड़े और बस पर किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
भोपाल में किसानों का उग्र प्रदर्शन, फोटो एएनआई

भोपाल में किसानों का उग्र प्रदर्शन, फोटो एएनआई

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100% खरीद सहित विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है. बुधवार को प्रदर्शनकारी किसान बस के ऊपर चढ़ गए और बैरिकैड्स को तोड़ दिया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.

विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री आवास घेरने की भी कोशिश की, लेकिन हजारों किसानों को पुलिस ने नर्मदापुरम रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास रोक दिया. पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को समस्या के समाधान के लिए चार मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय समिति की घोषणा की है.

बातचीत से निकलेगा हल: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के हित में खड़ी रही है और प्रदेश में 'किसान कल्याण वर्ष' मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, "बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने के लिए समिति का गठन किया गया है. कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के अलावा कृष्णा गौड़, विश्वास सारंग और राकेश सिंह सहित अन्य मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी किसानों से चर्चा करेंगे." मुख्यमंत्री ने किसानों से भी अपील की कि वे ऐसा रास्ता निकालें जिससे आम जनता को परेशानी न हो.


यातायात ठप, स्कूल बंद, भारी पुलिस बल तैनात

किसानों के सड़क पर डटे रहने के कारण नर्मदापुरम राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और कई इलाकों में लंबा जाम लग गया है। पुलिस ने आम लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा गया पत्र

इस बीच, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है. कंषाना ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ दिलाने के लिए केंद्र द्वारा तय मौजूदा लक्ष्य सीमा को बढ़ाना बेहद जरूरी है.

कांग्रेस ने साधा निशाना, आंदोलन को बताया जायज

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. पटवारी ने कहा कि किसान 100 प्रतिशत मूंग खरीदी और खाद की पर्याप्त उपलब्धता जैसी बुनियादी मांगें कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों की अनदेखी की या दमन का रास्ता अपनाया, तो यह जनाक्रोश पूरे प्रदेश में फैलेगा.

क्या है किसानों की मांग?

  • मूंग की 100% खरीद एमएसपी पर
  • किसानों की मांग है कि मूंग खरीदी से जुड़ी ई-टोकन व्यवस्था बेहद लचर है, जिसे या तो ठीक किया जाए या पूरी तरह खत्म किया जाए.
  • किसानों को आगामी फसलों के लिए समय पर, सही दर पर और पारदर्शी तरीके से खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.
  • केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में की गई घोषणाओं और वादों को जल्द से जल्द लागू किया जाए.


ये भी पढ़ें: CJP ने दी चेतावनी- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में, सरकार छात्रों को धोखा देने की ना सोचें


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola